हरियाली तीज पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए अलग-अलग हेयरस्टाइल ट्राई करती हैं। अधिकतर महिलाएं इस दिन ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं। इसलिए इस दिन महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल चुना जाए, इसको समझना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि महिलाएं यह चुनाव नहीं कर पाती हैं कि वह अपने बालों को खुला रखें, चोटी बनाएं या फिर जूड़ा बनाएं। ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है, क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि साड़ी के साथ किस तरह की हेयरस्टाइल में खूबसूरत लगेंगी।
साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल बनाएं
हरियाली तीज पर झुमके, चूड़ियां, बिंदी और मेहंदी मिलाकर अपने अपना पूरा लुक तैयार कर लें। लेकिन अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप कैसी हेयरस्टाइल बनाएं। वहीं अगर आप ज्यादा मुश्किल हेयरस्टाइल नहीं बनाना चाहती हैं, तो आप कुछ सिंपल हेयरस्टाइल कर सकती हैं।
बनारसी साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल बनाएं
अगर आप बनारसी साड़ी पहन रही हैं, तो इस तरह की साड़ियां काफी हैवी होती हैं। इसलिए बालों को ज्यादा हैवी लुक नहीं देना चाहिए। इस साड़ी के साथ गजरे वाला लो बन आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगा। आप चाहें तो बालों को खोलकर भी गजरा लगा सकती हैं। इसका फायदा ये है कि बिना बन बनाए गजरा लगाना मुश्किल नहीं होता।
लो बन के साथ बड़ी गोल बिंदी लगाएं और कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियां पहन सकती हैं।
ध्यान रहे कि अगर आपकी साड़ी हैवी है, तो बालों को अधिक एक्सेसरीज से नहीं सजाना चाहिए।
कॉटन साड़ी के बनाएं ऐसा हेयरस्टाइल
अगर तीज के मौके पर आप हल्की प्रिंटेड या कॉटन साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ सिंपल चोटी ही अच्छी लगेगी। अगर आप ढीली चोटी बना लें और इसके साथ लंबा गजरा लटकाएं। यह लुक बनाना आसान है और इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा।
इस हेयरस्टाइल के साथ आप छोटे सफेद फूल या पतला रिबन लगा सकती हैं।
इस तरह की साड़ी पर ऑक्सीडाइज्ड झुमके काफी अच्छे लगते हैं।
शिफॉन साड़ी के साथ बनाएं ऐसा हेयरस्टाइल
अगर आप तीज के मौके पर शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ खुले बाल ज्यादा अच्छे लगेंगे। आप चाहें तो बालों को आगे की ओर से हल्के-हल्के मोड़ते हुए पीछे ले जा सकती हैं। वहीं नीचे के हिस्से में हल्दी वेव्स बनाना भी खूबसूरत लुक देगा। इसमें बालों को पूरी तरह कर्ल करने की जरूरत नहीं होगी।
इस तरह के हेयरस्टाइल में बालों को एक ओर पर रखें।
इससे ईयररिंग्स भी अच्छी नजर आएंगी और आपका फेस भी अच्छा लगेगा।