चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम सभी अलग-अलग चीजों को लगाना पसंद करते हैं। लेकिन इस दौरान हम हाथों की सुंदरता बढ़ाने के बारे में भूल जाते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में हमारी स्किन ड्राई और डल नजर आती है। ऐसे में आप हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेल आर्ट करा सकती हैं। हालांकि नेल आर्ट कराने के लिए आपको किसी महंगे सैलून जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर आप चाहें तो छोटे-छोटे ट्रिक्स आजमाकर घर पर ही मौजूद सामान जैसे बॉबी पिन, स्पॉन्ज या टूथपिक की मदद से नेल आर्ट कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बेहतरीन कलर-थीम्ड नेल आर्ट आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं।
ऑरेंज कलर नेल आर्ट
इस तरह का नेल आर्ट बनाने के लिए ऑरेंज कलर की नेल पॉलिश को बतौर बेस लगाएं। फिर स्पॉन्ज की सहायता से हल्के-हल्के दबाकर ओम्ब्रे लुक बना लो। इसमें ग्लोडन ग्लिटर का इस्तेमाल करके इसको अच्छा बनाएं।
व्हाइट कलर नेल आर्ट
व्हाइट कलर नेल आर्ट बनाने के लिए आप फ्रेंच मेनीक्योर को एक ट्विस्ट के साथ करें। सबसे पहले व्हाइट बेस लगाएं और छोटे पर्ल या फिर चमकीले स्टोन को टिप्स पर चिपका लें। अगर आपके पास पर्ल या स्टोन नहीं हैं, तो टूथपिक की सहायता से डॉट डिजाइन बना सकती हैं।
रेड कलर नेल आर्ट
इस तरह का नेल आर्ट बनाने के लिए ब्राइट रेड कलर के नेल पेंट को लगाएं। नेल आर्ट बनाने के लिए आधे नेल पर रेड और बाकी आधे पर गोल्डन कलर लगाएं। फिर साफ लाइन बनाने के लिए मास्किंग टेप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
रॉयल ब्लू कलर नेल आर्ट
नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू कलर से नेल आर्ट बनाएं। आप ब्लू और सिल्वर कलर से ओम्ब्रे इफेक्ट क्रिएट कर सकती हैं। इससे नेल्स बेहद ही खूबसूरत नजर आते हैं। इसके लिए आप सिल्वर जेल पेन या आईलाइनर की मदद भी ले सकती हैं।
येलो कलर नेल आर्ट
इस तरह की नेल आर्ट बनाने के लिए पहले येलो कलर का बेस लगाएं फिर नेल पर एक सफेद फूल बनाएं। अब बॉबी पिन की मदद से डॉट्स बनाकर और जोड़कर आसानी से फ्लावर बना सकती हैं।
ग्रीन कलर नेल आर्ट
इस तरह की नेल आर्ट करने के लिए सबसे पहले ग्रीन कलर से नेल आर्ट बनाएं। फिर एमरेल्ड ग्रीन कलर बेस बनाएं और फिर गोल्डन फ्लेक्स लुक क्रिएट करें। आप चाहें तो नेल पर पत्तियों औऱ बेल की डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए पतले ब्रश का इस्तेमाल करके आउटलाइन बनाएं और फिर इसके अंदर गोल्डन या हरा कलर भरो।
ग्रे कलर नेल आर्ट
आपके हाथों पर ग्रे कलर नेल आर्ट भी बेहद खूबसूरत लगेगा। इसके लिए पहले ग्रे बेस लगाएं और फिर ब्लैक व्हाइट कलर से एब्सट्रैक्ट लाइन्स बनाएं और फिर मार्बल इफेक्ट क्रिएट करें। मार्बल इफेक्ट को बनाने के लिए प्लास्टिक रैप को मसलकर हल्का नेल पर दबाओ।
पर्पल कलर नेल आर्ट
इसके अलावा आप पर्पल कलर से खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए पहले पर्पल ग्लॉसी नेल पेंट अप्लाई करें फिर नेल आर्ट ब्रश से गोल्डन कलर से लहरदार डिजाइन बनाएं। अगर आपके पास नेल आर्ट ब्रश नहीं है, तो टूथपिक की सहायता से भी यह डिजाइन बना सकती हैं।
पीकॉक ग्रीन कलर नेल आर्ट
बता दें कि आप पीकॉक ग्रीन कलर नेल आर्ट भी करवा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पीकॉक ग्रीन ब्रेस लगाएं और फिर मल्टीकलर ग्लिटर टिप्स से मोरपंख जैसा लुक क्रिएट करें। वहीं आप चाहें तो टील, ब्लू और ग्रीन नेल पेंट को स्पॉन्ज से मिक्स करके लगाएं। मेकअप स्पॉन्ज पर तीनों रंग साइड बाय साइड लगाएं और नेल पर दबाकर मोर जैसा लुक लेकर आएं।