बिना पैसे खर्च किए पाएं लंबे और सिल्की-स्मूद बाल, जानें राइस वॉटर शैम्पू बनाने का सीक्रेट तरीका

By Ek Baat Bata | Feb 02, 2021

आजकल बढ़ते प्रदूषण, स्ट्रेस और गलत खानपान की आदतों के कारण हमारे बालों पर बुरा असर होता है। आजकल हर दूसरा इंसान बाल झड़ने, रूखे और बेजान बाल और डैंड्रफ जैसी समस्याओं की शिकायत करता है। आजकल बाजार में कई ऐसे शैंपू मौजूद हैं जो बालों की इन समस्याओं से निजात दिलाने का वादा करते हैं। हालाँकि, इनमें बहुत से ऐसे केमिकल्स मौजूद होते हैं जो लंबे समय में हमारे बालों को नुकसान भी पहुँचाते हैं। क्या आप जानते हैं कि चीन के गांव 'हुआंग्लु' की 'याओ महिलाएं' अपने लंबे और चमकदार बालों के लिए जानी जाती हैं? इन महिलाओं के बालों की लंबाई 1।4 मीटर या उससे अधिक है। इस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। अगर हम आपसे कहें कि आज हम आपको इन महिलाओं के लंबे बालों का सीक्रेट आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। जी हाँ, इन चीनी महिलाओं के लंबे बालों का सीक्रेट है 'राइस वॉटर' यानि चावल का पानी। 

राइस वॉटर हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। चावल के पानी के इस्तेमाल से बाल झड़ने, रूसी और दोमुंहे बाल जैसी समस्याएं खत्म होती हैं। इसके साथ ही यह आपके बालों को मजबूत बनता है और उन्हें नई जान और चमक भी देता है। आइए जानते हैं राइस वॉटर के फायदे और इसे बनाने का तरीका -  

राइस वॉटर के फायदे 

हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद 
चावल के पानी में एमिनो एसिड होता है जो बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये एसिड प्रोटीन और केराटिन के उत्पादन के लिए आवश्यक हैं। ये एसिड आपके बालों को नमीयुक्त और मजबूत बनाते हैं जो बालों को झड़ने से रोकता है। 

रूसी को रोकता है
अक्सर बाल झड़ने का कारण रुसी हो सकता है। बालों में रूसी से छुटकारा पाने के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में राइस वॉटर  लगाने से सिर की सतह पर जमा रूसी खत्म होती है। 

बालों को चमकदार बनाए 
अगर आप भी रूखे और बेजान बालों से परेशान हैं तो राइस वॉटर से आप अपने बालों की खोई हुई चमक वापस पा सकते हैं। चावल के पानी में विटामिन ई पाया जाता है जो बालों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें चमकदार भी बनता है। 

राइस वॉटर बनाने के लिए सामग्री 

राइस वॉटर बनाने का तरीका 

राइस वॉटर शैंपू से धोएं बाल 
सामग्री 

राइस वॉटर शैंपू बनाने का तरीका