By Ek Baat Bata | Oct 22, 2026
अक्सर महिलाएं सर्दियों में फेस पर सनस्क्रीन लगाना छोड़ देती हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर टैनिंग होने लगती है। सर्दियों के मौसम में हमें स्किन की एक्स्ट्रा देखभाल करने की जरूरत होती हैं। क्योंकि इस मौसम में यूवी और एवी रेज दोनों ही स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। वहीं सर्दियों में धूप में बैठने और कोहरे की वजह से फेस पर टैनिंग होने लगती हैं। वहीं एक बार अगर टैनिंग हो जाए, तो इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में कुछ घरेलू और असरदार उपायों को आजमाकर टैनिंग को दूर किया जा सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक आसान और असरदार जेल फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टैन रिमूव करने में कारगर है और आप इसको घर पर बना सकती हैं।
पपीते की कटी हुई फांक - 1 कप
नींबू के छिलके - 10 से 15
गुलाब जल - 1 छोटा चम्मच
डी-टैन जेल फेस मास्क के लिए गले हुए पपीते का इस्तेमाल करना चाहिए। गले हुए पपीते का जेल बनाना आसान हो जाएगा। गले हुए पपीते का पल्प निकाल लें।
अब नींबू के छिलकों को पानी में उबाल लें। जब यह ट्रांसपेरेंट नजर आने लगे, तो इसको छानकर अलग रख लें। इनको मैश करने पर यह जेल जैसा लगेगा।
फिर एक बाउल में और उसमें पपीते का पल्प, नींबू का जेल और गुलाब जेल मिक्स करें।
इस मिश्रण को एक कांच की डिब्बी में स्टोर करें। वहीं डी-टैन फेस मास्क फेस पर लगाने के लिए तैयार हो जाएगा।
सबसे पहले चेहरे की टोनिंग करें। इसके लिए गुलाब जल या नारियल पानी का उपयोग कर सकती हैं।
इसके बाद फेस पर डी-टैन जेल मास्क को लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
फिर अपने फेस पर उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए स्किन को जेल मास्क से स्क्रब करें।
इसके बाद 2 से 3 मिनट फेस को स्क्रब करने के बाद पानी से फेस को धो लें।
इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर अप्लाई करें और डीप मसाज करें।
फेस पर इस होममेड डी-टैन फेस मास्क लगाने से सिर्फ टैनिंग ही नहीं बल्कि अन्य कई फायदे मिलते हैं।
इस फेस मास्क में नींबू और पपीता जैसी सामग्री होती है। यानी की यह मास्क विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी का काम है स्किन को ब्लीच करना और भद्दे दाग-धब्बों को हल्का करना है।
कई बार डेड स्किन की वजह से भी फेस पर टैनिंग नजर आती है। पपीता स्किन को एक्सफोलिएट करता है। यह स्किन की डेड स्किन को भी रिमूव करता है।
स्किन व्हाइटनिंग और नेचुरल ग्लो के लिए भी यह जेल फेस मास्क काफी अच्छा है। नींबू में मौजूद एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज और स्किन से निकलने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है। जिससे फेस पर टैनिंग की संभावनाएं कम होती हैं।
इस जेल फेस मास्क में गुलाब जल भी मिला है, इसलिए इससे स्किन डीप मॉइश्चराइज होती है और स्किन पर नेचुरल ग्लो बना रहता है।