By Ek Baat Bata | Oct 24, 2026
हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर कदम रखा है। तब से वह फैंस को बड़े पर्दे के बाहर अपनी जिंदगी की झलकियां दिखा रहे हैं। हाल ही में सैफ अली खान ने अपने घर पर गिटार बजाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस पर अभिनेत्री और उनकी पत्नी करीना कपूर से उनकी बातचीत ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। नीले कुर्ते और सफेद पजामे में सैफ एक पीला इलेक्ट्रिक गिटार बजाते दिख रहे हैं।
वहीं उनके साथ कुछ दूसरे संगीतकार ड्रम और दूसरे वाद्ययंत्र बजा रहे थे। सैफ अली खान ने बालकनी में एक शानदार जैमिंग स्पेस तैयार किया है। जहां पर एम्पलीफायर और संगीत के अन्य उपकरण मौजूद थे। वहीं उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'रिदम तो मिल गई, पर टेम्पो भटक गया, फिर भी बहुत मजा आया।'
सैफ का संगीत के प्रति इस वीडियो में लगाव साफ देखने को मिला। लेकिन कमेंट सेक्शन में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ हुई एक प्यारी बातचीत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक्ट्रेस करीना कपूर ने कमेंट में लिखा, 'दुनिया में सबसे कूल पति किसका है, क्या मैं कह सकती हूं कि मेरा।' इस पर अभिनेता सैफ अली खान से मजेदार अंदाज में जवाब दिया और लिखा, 'प्लीज नजर मत लगाना।' अभिनेता के इस कमेंट को 7 हजार से ज्यादा फैंस की लाइक मिली हैं।
इससे पहले भी सैफ की एक बार ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अभिनेत्री ने बताया था कि सैफ ने उनको एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार प्रपोज करने की कोशिश की। जब जाकर एक्ट्रेस ने हां की। अभिनेत्री ने बताया, 'सैफ ने उनको मुंबई में प्रपोज किया, फिर ग्रीस और फिर पेरिस में।' तब जाकर अभिनेत्री ने उनको हां कहा था। इस पर सैफ ने कहा, 'अगर तुमने मुंबई में ही 'हां' कह दिया होता, तो मेरे काफी पैसे बच जाते।
करीना कपूर और सैफ अली खान ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। इस कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है। वहीं सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ भी उनके दो बड़े बच्चे हैं, जिनका नाम सारा अली खान और दूसरा इब्राहिम अली खान है।