Sonakshi Sinha ने जब 7 दिन में कहा 'I Love You', तब Zaheer Iqbal को Salman Khan ने क्यों डराया था Breakup के नाम पर

By Ek Baat Bata | Jul 21, 2026

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता इंडस्ट्री के सबसे टॉक अबाउट रिलेशनशिप्स में से एक है। सोनाक्षी और जहीर ने साल 2024 में शादी की थी। इससे पहले उन्होंने एक-दूसरे को 7 सालों तक डेट किया था। वैसे तो दोनों ने दुनिया से अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था। लेकिन वह दोनों अपने रिश्ते को सलमान खान की नजरों ने नहीं छिपा पाए। सलमान दोनों के हावभाव देखकर समझ गए थे कि दोनों सिर्फ दोस्त नहीं हैं। सोनाक्षी और जहीर ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ शूट किए गए यूट्यूब वीडियो में अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की और साथ ही अपने रिश्ते के कई सीक्रेट्स भी रिवील किए।

सलमान खान ने कहा था हो जाएगा ब्रेकअप

सोनाक्षी और जहीर ने बताया कि सलमान को वह दोनों अपने रिश्ते के बारे में बताते इससे पहले ही सलमान खान ने सब जान लिया था। सोनाक्षी ने बताया कि सलमान उन दोनों को देखते और बोलते कि यहां क्या हो रहा है। ये ऐसे क्यों बोल रही और यह ऐसे क्यों बात कर रहा है वगैरह-वगैरह। जहीर और सोनाक्षी ने बताया कि दोनों का झगड़ा हुआ था और दोनों मुंह फुलाकर घूमते रहे। लेकिन फिर भी दोनों के बीच वाइब थी, जिसको सलमान खान ने पकड़ लिया था।

जब सलमान सोनाक्षी और जहीर से पूछते तो, कपल कह देते कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन फिर भी सलमान उनको कहते थे, 'तुमको पता है क्या, तुम लोगों का ब्रेकअप होगा। अभी तुम बोल नहीं रहे हो, लेकिन ब्रेकअप होगा। वो आकर मेरे पास रोएगा और तू भी यहां आएगी रोने मेरे पास। मैं तुम दोनों से प्यार करता हूं और किसी की भी साइड नहीं लेना चाहता हूं।'

जब छुपा नहीं पाए थे रिश्ता

सोनाक्षी और जहीर सलमान खान के साथ एक ट्रेकिंग ट्रिप पर गए थे। जहां पर सलमान खान ने ने जहीर से कहा था कि उनको सब दिख रहा है। सलमान के इतना कहने के बाद सोनाक्षी और जहीर समझ गए थे कि रिश्ता छिपाना आसान नहीं है।

प्यार का इजहार

जब सोनाक्षी ने पहली बार ज़हीर को देखा था तो सोनाक्षी को लगा था कि जहीर बहुत कॉन्फिडेंट है। पहले सोनाक्षी इस से इस तरह से कोई बात नहीं करता था, जैसे जहीर करने लगे। सोनाक्षी को जहीर काफी इंट्रीगिंग और इंट्रेस्टिंग लगे। साथ ही वह उनको फनी और चीकी भी लगते थे। इसलिए एक्ट्रेस ने जहीर के एक सप्ताह में ही बता दिया था कि वह जहीर से प्यार करती हैं।

सोनाक्षी के 7 दिनों में I Love You कहने पर जहीर ने अपने एक दोस्त से कहा था कि यह थोड़ी अजीब लड़की है, मुझको एक सप्ताह में I Love You कह रही है। इसलि उनको थोड़ा पीछे हट जाना चाहिए। जहीर ने बताया कि वह सोनाक्षी के लिए काफी कुछ महसूस करते थे, लेकिन उनको लगा कि अभी सब नया है। लेकिन जब दोनों का प्यार शुरू हुआ, तो परवान चढ़ गया। दोनों 9 सालों से एक-दूसरे के साथ हैं और आज भी उनका रिश्ता पहले जैसा है।