बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए जान लें पेरेंटिंग के यह 10 गोल्डन रूल्स
By Ek Baat Bata | Aug 11, 2021
बच्चों की अच्छी परवरिश करना कोई आसान काम नहीं है। हर बच्चे की परवरिश एक ही तरीके से नहीं की जा सकती है। हर बच्चा खास होता है और उसकी जरूरतें भी अलग होती हैं। बतौर पेरेंट आपकी जिम्मेदारी है कि आप बच्चे की जरूरतों को समझें और उसके हिसाब से पेरेंटिंग एक तरीका चुनें। पेरेंटिंग का कोई सेट रूल नहीं होता है लेकिन कुछ ऐसी पेरेंटिंग टिप्स जरूर हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे की अच्छी परवरिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए -
- बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए जरूरी है कि आप अपनी आदतों पर भी ध्यान दें। आपको यह समझना होगा कि आप जो भी करते हैं उसका असर आपके बच्चे पर भी पड़ता है। घर पर बच्चे अपने पेरेंट्स से अच्छी-बुरी आदतें सीखते हैं। इसलिए हमेशा सोचें कि आपके व्यवहार और आदतों से आपका बच्चा किस तरह प्रभावित होगा।
- हर पेरेंट्स अपने बच्चों से प्यार करते हैं। लेकिन कई बार ज्यादा लाड-प्यार भी बच्चे के बिगड़ने की वजह बन सकता है। अगर आप अपने बच्चे की हर जिद्द को प्यार के नाम पर पूरा करते रहेंगे या उस पर कोई रोक-टोक नहीं लगाएंगे तो इससे वह बिगड़ सकता है।
- आजकल वर्किंग पेरेंट्स के लिए घर और काम दोनों को संभालना मुश्किल होता है। कई बार काम के प्रेशर के चलते हम बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन कभी भी अपने काम को अपने और अपने बच्चे के बीच न आने दें। बच्चों को पेरेंट्स के समय और प्यार की सबसे ज़्यादा जरूरत होती है।
- अपने बच्चे की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। पेरेंटिंग का कोई सेट रूल नहीं होता है। आपको बच्चे की जरूरतों को समझते हुए पेरेंटिंग के अलग अलग तरीके अपनाने चाहिए। हो सकता है कि जो तरीका आपके बड़े बच्चे के लिए काम करे वह छोटे बच्चे के लिए काम न करे।
- अगर आप बच्चे की अच्छी परवरिश करना चाहते हैं तो कम उम्र से ही उसके लिए रूल्स सेट करें। आपको बच्चे को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि क्या स्वीकार्य है और क्या नहीं। इसके साथ ही बच्चे को यह भी बताएं कि गलती करने पर उसे क्या सजा मिलेगी। बच्चे को मारे-पीटे नहीं लेकिन उसके मन में थोड़ा डर जरूर होना चाहिए।
- आप हर बार अपने बच्चे की परेशानियों को दूर के लिए उसके साथ नहीं हो सकते हैं। इसलिए उसे कुछ परेशानियों का सामना अकेले ही करने दें। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप बच्चे को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे तो इससे वह हर बात का विद्रोह करने लगेगा।
- बच्चों की अच्छी परवरिश करना कोई एक दिन का काम नहीं है। आप एक ही दिन में बच्चे को सारी अच्छी आदतें नहीं सिखा सकते हैं। बच्चे को अनुशासन और अच्छी आदतें सिखाने के लिए आपको अपने बच्चे के साथ हर दिन मेहनत करनी पड़ेगी।
- गलती करने पर बच्चे को सजा देना स्वाभाविक है। लेकिन कई पेरेंट्स की आदत होती है कि वे बच्चों पर छोटी-छोटी बातों पर चिल्लाते हैं या हाथ उठाते हैं। लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है। मारने-पीटने से बच्चे के बच्चे के दिमाग पर बुरा असर हो सकता है। इससे बच्चा आपसे डरने लगेगा और दूर हो जाएगा। बेहतर होगा कि आप उसे प्यार से समझाएं।