मॉनसून में तपमान बदलता है और हवा में ह्यूमिडिटी आ जाती है। जिस वजह से मॉनसून में बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में खासतौर पर बच्चे का सही ध्यान रखना चाहिए। बच्चे को इस मौसम में कैसे कपड़े पहनाने चाहिए, कमरा कैसा होना चाहिए और बच्चे के शरीर को कैसे साफ रखें, यह पता होना जरूरी है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप बच्चे की सही तरह से देखरेख कर सकते हैं। जिससे बच्चा मौसमी परेशानियों की चपेट में न आने से बचता है।
मॉनसून में ऐसे रखें बच्चे का ख्याल
घर में नमी न रहने दें और घर को हमेशा सूखा और साफ रखें। साथ ही बच्चे के कमरे में प्रॉपर वेंटिलेशन का ध्यान रखें।
बच्चे को आप चाहें तो रोजाना नहला सकते हैं। इससे बच्चे का शरीर साफ रहता है। बच्चे को गर्म रखें, लेकिन बच्चे को ब्रीदेबल कपड़े पहनाने चाहिए, जिससे बच्चे के शरीर पर हवा लगती रहे।
ध्यान रखें कि बच्चे को ज्यादा कपड़े न पहनाएं। बच्चे को मोटे कपड़े न पहनाएं, इससे पसीना आने पर रैशेज हो सकते हैं।
बच्चे को मच्छर से बचाने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इससे अन्य कीड़े भी बच्चे के पास नहीं आएंगे।
बाहर बच्चे का ध्यान रखने के लिए भीड़ से बचना चाहिए। नवजात बच्चे को ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर लेकर जाने से बचना चाहिए।
बच्चे के शरीर को ऐसे रखें साफ
बच्चे के शरीर को साफ करने के लिए उसको अच्छे से नहलाएं। बच्चे के जननांग, अंडरआर्म्स, गर्दन और शरीर के अन्य फोल्ड्स को अच्छे से साफ करें। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे के बॉडी पर नमी न जमी रहे। बच्चे को मॉइस्चराइजर लगाएं, जिससे उसकी स्किन रैशेज से बचा रहे।
मां भी रखे अपना ख्याल
बच्चे की सेहत अच्छी रहे, इसके लिए मां को भी अपना ख्याल रखना होगा। नवजात बच्चे सिर्फ मां के दूध पर निर्भर करते हैं। इसलिए बच्चे की मां को संक्रमित पानी पीने से बचना चाहिए। साफ पानी पिएं या फिर पानी गर्म करके पिएं। इससे मां और बच्चा दोनों इंफेक्शंस की चपेट में आने से बचा रहे।
इन लक्षणों का रखें ध्यान
अगर बच्चे को खांसी आने लगे, बुखार आ जाए, तो शरीर पर रैशेज दिखने लगे। तो आपको अपने पीडियाट्रिशियन की सलाह जरूर लेनी चाहिए।