By Ek Baat Bata | Oct 19, 2026
कोई भी त्योहार हो या इवेंट महिलाएं और लड़कियां अपने लुक का खास ध्यान रखती हैं। वहीं 20 अक्तूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर महिलाएं पारंपरिक आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर भारी-भरकम आउटफिट की जगह सिंपल और ट्रेंडी आउटफिट कैरी करना चाहती हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। जो दशहरा के खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट हैं। वहीं स्टाइलिश और फैशनेबल लुक पाने के लिए आप ये 4 बेहतरीन इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप भी इस दौरान रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो भीड़ से हटकर नजर आने के लिए खूबसूरत एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग श्रग, क्रॉप टॉप और प्लाजो वाला आउटफिट कैरी कर सकती हैं। इस खास मौके के लिए यह एक परफेक्ट आउटफिट हो सकता है। वहीं यह ड्रेस हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट रहेगी।
इस आउटफिट के साथ आप पंजाबी जूती और ज्वेलरी में चोकर नेकलेस सेट कैरी करें। इससे आपको स्टाइलिश और एलिगेंट लुक मिलेगा।
आप भी इस मौके पर सिल्क फैब्रिक वाले इस खूबसूरत धोती पैंट और मैचिंग क्रॉप टॉप वाले इंडो-वेस्टर्न आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। इसके साथ लहरिया, बंधेज या प्रिंटेड श्रग पहनें। इसको आप न सिर्फ दशहरा के मौके पर बल्कि किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं।
इस खूबसूरत धोती पैंट और मैचिंग क्रॉप टॉप वाले इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ फुटवियर में फ्लैट स्लिपर्स और एक्सेसरीज में मीनाकारी वर्क वाली ज्वेलरी पहनकर अपनी खूबसूरती में चांर चांद लगा सकती हैं।
इन दिनों कट-वर्क श्रग विद स्ट्रेट-कट ट्राउजर भी काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप दशहरा के खास मौके पर इस तरह का आउटफिट पहन सकती हैं। इसमें श्रग का कट आगे-पीछे से ऊंचा-नीचा लगता है। वहीं दूर से ही यह आपको स्टाइलिश और परफेक्ट लुक देता है। ऐसे में आप भी दशहरा के मौके पर इस सेट को पहनकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
कट-वर्क श्रग विद स्ट्रेट-कट ट्राउजर के साथ आप कोल्हापुरी चप्पल और चांदबाली इयररिंग्स का पेयर कर सकती हैं।
अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं और तो आप इवेंट में इस तरह के खूबसूरत फ्रंट-ओपन केप स्टाइल श्रग सेट को कैरी कर सकती हैं। ऑनलाइल शॉपिंग वेबसाइट पर आपको इस तरह के सेट्स आसानी से मिल जाएंगे। या फिर आप नजदीकी मार्केट जाकर किसी भी कपड़े की दुकान से इसको खरीद सकती हैं।
फ्रंट-ओपन केप स्टाइल श्रग सेट के साथ आप मोजड़ी और कुंदन या जड़ाऊ एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगी।