इन 6 गलतियों की वजह से घटने के बजाय बढ़ सकता है आपका वजन

By Ek Baat Bata | Sep 22, 2021

आजकल की सुस्त जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण मोटापे की समस्या आम हो गई है। मोटापा ना सिर्फ देखने में बुरा लगता है बल्कि अपने साथ कई अन्य बीमारियाँ भी लेकर आता है। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग वर्कआउट करते हैं तो कुछ फैंसी डाइट्स फॉलो करते हैं। लेकिन कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं कि सब कुछ ट्राई करने के बाद भी वजन कम नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो हो आपको ध्यान देने की जरूरत है कि कहीं आप अपने वेट लॉस के दौरान ये गलतियां तो नहीं कर रहे हैं - 

बहुत कम खाना 
कई बार डाइटिंग के चक्कर में लोग बहुत कम खाने लगते हैं। इससे भले ही आप कम समय में वजन घटा लें लेकिन लंबे समय में यह आपके मेटाबोलिज्म को धीमा कर देता है। लंबे समय तक कम कैलोरी वाला खाना खाने से मेटाबॉलिज्म के थायरॉइड, बीपी जैसी शारीरिक प्रक्रियाएं भी धीमी हो जाती हैं जिससे वजन बढ़ने लगता है। 

कुछ फूड्स को बिल्कुल छोड़ देना 
आजकल लोग वजन कम करने लिए लो कार्ब डाइट, इंटरमिटेंट फास्टिंग और कीटो डाइट आदि का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप संपूर्ण आहार नहीं ले रहे हैं तो इससे आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ भी सकता है। अपने आहार में विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जरूर शामिल करें। 

लंबे समय तक एक ही डाइट फॉलो करना 
अगर आप लंबे समय तक एक ही डाइट फॉलो कर रहे हैं तो आपका वजन एक ही जगह आकर रुक सकता है। वजन कम करने के लिए आपको समय-समय पर नई चीजों की कोशिश करते रहना चाहिए। 

डाइट पर ध्यान ना देना 
कई लोगों की शिकायत होती है कि बहुत अधिक व्यायाम करने के बावजूद उनका वजन कम नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यायाम करने से वजन कम करने में मदद मिलती है लेकिन जरूरत से ज़्यादा व्यायाम करना आपके लिए उलटा भी पड़ सकता है। वहीं, कई अध्य्यनों से पता चला है कि वजन कम करने में 30 प्रतिशत व्यायाम और 70 प्रतिशत आहार की भूमिका होती है।

एक्टिव ना होना 
वजन कम करने के लिए व्यायाम और डाइट के साथ-साथ एक्टिव रहना भी बहुत जरुरी है। अगर आप लंबे समय तक बिना हिले-डुले बैठे रहते हैं तो आपका शरीर लाइपेस नामक एंजाइम का उत्पादन बंद कर देता है। इससे शरीर में फैट जमने लगता है और वजन बढ़ता है। 

नींद पूरी ना होना 
वजन घटाने में नींद की भी अहम भूमिका होती है। रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरुरी होता है। नींद पूरी ना होने के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिससे वजन बढ़ता है।