Knee Pain And Weight Loss: Walking मुश्किल तो आजमाएं Swimming और Cycling, घुटने के दर्द में फिट रहने का नया फार्मूला
By Ek Baat Bata | Jul 25, 2026
क्या आप भी घुटनों के दर्द की वजह से परेशान रहते हैं और पैरों में दर्द की वजह से ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाते हैं। एक्सरसाइज न करने पर वेट बढ़ता है, जिस कारण घुटनों में तकलीफ बढ़ती है। खासतौर से अर्थराइटिस के मरीजों में यह दिक्कत होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप घुटने के दर्द की वजह से वॉक नहीं कर पाते हैं, तो वेट लॉस के लिए आप ये 2 तरीके अपना सकते हैं।
वॉक करना क्यों है मुश्किल
एक्सपर्ट की मानें, तो अक्सर लोगों के सामने यह उलझन रहती है कि उनके एक्सरसाइज न करने या वॉक न करने की वजह से वेट बढ़ता है और पैरों में दर्द होने लगता है। वहीं पैरों में दर्द की वजह से वह चल नहीं पाते हैं। लेकिन आपको यह समझना जरूरी है कि न चलने-फिरने से वेट बढ़ने लगता है और घुटने पर भी दबाव बढ़ने लगता है। इसलिए वेट लॉस करना बेहद जरूरी हो जाता है।
कैसे करें एक्सरसाइज
जब एक्सपरसाइज की बात होती है, तो हमारा लक्ष्य ज्यादा कैलोरी बर्न पर होता है। कार्डियोवैस्कुरल फिटनेस बेहतर होने के साथ मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़े। जिसका मकसद घुटनों को ओवरलोड करना नहीं है। वहीं अगर आप घुटनों के दर्द के साथ चलने-फिरने में समस्या आती है, तो आप 2 अलग तरीके आजमा सकते हैं। आप स्टेशनरी साइक्लिंग और स्विमिंग है।
स्टेशनरी साइक्लिंग
इसको आप घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं और वहीं खड़े-खड़े चलती है। इससे आपको बाहर जाने की जरूरत भी नहीं होगी और आप घर के अंदर साइक्लिंग भी कर लेंगी। लेकिन स्टेशनरी साइक्लिंग में 2 बातों का ध्यान रखें कि आपको रेजिस्टेंस लेवल लो या फिर मोडरेट रखना है। साथ ही अपनी सीट पोजीशन को हाई रखें। इससे आपके घुटनों के ऊपर स्ट्रेस कम से कम होगा। वहीं आपको अपर बॉडी स्ट्रेंथनिंग और कोर स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज करने पर फोकस करना चाहिए।
स्विमिंग
इसके साथ ही स्वमिंग भी वेट लॉस का एक बेहतरीन तरीका है। स्विमिंग करने से आपकी फुल बॉडी एक्सरसाइज हो जाती है और घुटनों पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है। एक्सपर्ट की मानें, तो स्विमिंग आपकी कार्डियोवैस्कुरल मसल्स के लिए अच्छी मानी जाती है। वहीं यह वेट लॉस में भी इफेक्टिव मानी जाती है।