प्रेगनेंसी में भूल कर भी ना पिएँ ये ड्रिंक्स, बच्चे पर हो सकता है बुरा असर

By Ek Baat Bata | Jan 21, 2021

प्रेगनेंसी में सही खानपान गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे के लिए बहुत जरूरी होता है। प्रेगनेंसी में गर्भवती महिला के शरीर को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अक्सर गर्भवती महिलाओं को सही इस बात की सही जानकारी नहीं होती है कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। प्रेगनेंसी में महिलाओं को क्रेविंग्स होती हैं जिसके कारण उनका जंक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक, चाय-कॉफी आदि का सेवन बढ़ जाता है। कई बार जाने-अनजाने में महिलाऐं कुछ ऐसी चीज़ों का सेवन करती हैं जो उनकी और उनकी शिशु के लिए हानिकारक होता है। कभी-लाभ गलत खानपान की आदतों की वजह से शिशु में गंभीर विकार और गर्भपात तक का भी खतरा रहता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान कौन सी ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए -  

दूध 
दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान दूध पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। आपको पढ़कर हैरानी होगी, लेकिन दूध का सेवन भी प्रेगनेंसी में हानिकारक हो सकता है। दरअसल, दूध भी विभिन्न प्रकारों में आते हैं, विशेष रूप से नॉन - पाश्चराइज़्ड। पाश्चराइजेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जो पदार्थ में मौजूद विभिन्न बैक्टीरिया और रोगाणुओं की देखभाल करती है। यदि आप प्रेगनेंसी में नॉन - पाश्चराइज़्ड दूध पीते हैं, तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश करके आपके शिशु को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा सकते हैं।  

व्हीटग्रास जूस 
व्हीटग्रास को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग व्हीटग्रास में मौजूद विभिन्न रोगाणुओं और मोल्ड्स की उपस्थिति के बारे में जानते हैं। दरअसल, व्हीटग्रास की कटाई आमतौर पर नम  स्थिति में होती है, जिससे यह विभिन्न रोगाणुओं को पनपने के लिए स्वर्ग बना देती है। चूंकि व्हीटग्रास का रस कच्चे व्हीटग्रास से बनाया जाता है, इसलिए इन कीटाणुओं को जूस में अपना रास्ता मिल जाता है। प्रेगनेंसी में व्हीटग्रास जूस सेवन करने पर आपके शरीर में मौजूद पोषक तत्वों में भारी असंतुलन पैदा हो सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में बहुत खतरनाक है रुबेला संक्रमण, जानें गर्भ में बच्चे को किस तरह करता है प्रभावित


डाइट सोडा 
भले ही डाइट सोडा ड्रिंक्स की पैकेजिंग पर लिखा हो कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन इसमें मौजूद प्रमुख तत्वों में से एक कैफीन है। इसके साथ ही डाइट सोडा में कृत्रिम मिठास होती है, जिसका प्राथमिक हिस्सा साकारीन (Saccharine) है। प्रेगनेंसी में डाइट सोडा का अधिक सेवन करने से गर्भ में शिशु के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

कॉफी 
आमतौर पर हमारे दिन की शुरुआत कॉफी से होती है। कॉफी मूड रिफ्रेश करने के लिए बेहतर मानी जाती है। लेकिन प्रेगनेंसी में कॉफी पीना आपके शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। प्रेगनेंसी में कम से कम कैफीन का सेवन करना चाहिए। खासतौर पर पहली तिमाही में कॉफी के अधिक सेवन से गर्भपात का खतरा रहता है। 

शराब 
शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन प्रेगनेंसी में शराब के सेवन से आपके साथ-साथ आपके शिशु को भी गंभीर समस्याओं का खतरा होता है। प्रेगनेंसी के दौरान शराब का सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे में गंभीर दोषों का कारण बन सकता है। इससे शिशु को शारीरिक विकार और मस्तिष्क के विकास में बाधा जैसी समस्याएं उतपन्न हो सकती हैं।