Karwa Chauth पर प्रेग्नेंट महिलाएं न रखें निर्जला व्रत, सेहत के लिए पिएं पर्याप्त पानी

By Ek Baat Bata | Oct 23, 2026

हर महिला के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत करती हैं। यह व्रत सुहागिन महिलाएं बड़े चाव और पूरे रीति-रिवाज के साथ करती हैं। लेकिन अगर इस करवाचौथ आप प्रेगनेंट हैं और पति की लंबी उम्र के साथ-साथ अपने होने वाले बच्चे की सेहत की सलामती भी चाहती हैं, तो आपको करवा चौथ व्रत के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में करवा चौथ व्रत

हालांकि अभी तक किसी भी शोध में यह साबित नहीं हुआ है कि प्रेग्नेंसी में व्रत रखने से मां या फिर गर्भ में पलने वाले बच्चे को किसी तरह का नुकसान होता है। लेकिन करवा चौथ व्रत में महिलाएं निर्जला यानी की बिना पानी पिए व्रत करती हैं। शरीर में पानी की कमी होने से बच्चा असहज महसूस कर सकता है। ऐसे में आप करवा चौथ व्रत में कुछ खास सावधानियां बरत सकती हैं।

बरतें ये सावधानी

सरगी के दौरान ऐसा भोजन नहीं लेना चाहिए, जो पचने में काफी ज्यादा समय ले। इतना ही नहीं भोजन करने के बाद एक बड़ा गिलास दूध जरूर पिएं।

अगर शरीर में कमजोरी महसूस हो, तो थोड़ी-थोड़ी देर में फल वा अन्य मान्य खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से मां के साथ-साथ गर्भ में पलने वाले बच्चे को भी ग्लूकोज और जरूर तत्वों की कमी नहीं होती है।

प्रेगनेंट महिलाएं करवा चौथ पर निर्जला व्रत न करें। इस दौरान यह महिलाएं नियमित पानी पीती रहें।