Grapes In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये खट्टे फल, बच्चे को हो सकती है दिक्कत
By Ek Baat Bata | Oct 26, 2024
प्रेग्नेंसी ने दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट प्रेग्नेंसी के 9 महीनों में खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी देते हैं, तो वहीं कुछ चीजों का सेवन करने से मना किया जाता है। इसमें अंगूर भी शामिल है। हालांकि अंगूर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी में अंगूर खाने से आपको कई दिक्कतें भी हो सकती हैं। प्रेगनेंसी में अंगूर खाने से भ्रूण का ग्रोथ प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज का भी खतरा बढ़ जाता है।
प्रेगनेंसी में अंगूर क्यों नुकसानदायक
दरअसल, अंगूर में रेस्वेरोट्रोल पाया जाता है। इसकी मात्रा काले और लाल अंगूर में ज्यादा होती है। हालांकि अंगूर के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। लेकिन कुछ स्टडी में यह सामने आया है कि रेस्वेराट्रोल का हाई लेवल प्रेग्नेंसी पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी प्रेग्नेंसी के दौरान अंगूर का सेवन करने से मना करते हैं।
अन्य फलों की तुलना में अंगूर में सबसे ज्यादा कीटनाशक का इस्तेमाल किया जाता है। जो प्रेग्नेंसी के दौरान गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए वजह से प्रेग्नेंसी में अंगूर नहीं खाना चाहिए।
इसके साथ ही अंगूर में नेचुरल शुगर यानी की फ्रुक्टोज अधिक पाया जाता है। ऐसे में अगर प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करती हैं, तो आपको अधिक शुगर जेस्टेशनल डायबिटीज का जोखिम हो सकता है। इससे मां और गर्भ में पलने वाले बच्चे दोनों पर असर पड़ सकता है। वहीं इससे मैक्रोसोमिया यानी जन्म के समय बच्चे का वजन ज्यादा हो सकता है।
बता दें कि अंगूर में कैलोरी ज्यादा होती है और इसको प्रेग्नेंसी में खाने से वजन बढ़ सकता है। ऐसे में अंगूर का अधिक सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, जेस्टेशनल डायबिटीज और डिलीवरी के दौरान कई खतरे बढ़ सकते हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी में अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए।