By Ek Baat Bata | Oct 23, 2026
क्या आप जानते हैं कि रिश्तों में दूरियां अचानक से नहीं आती हैं। प्यार कम होने या फिर किसी और की तरफ झुकाव शुरू होने से पहले व्यक्ति में छोटे-छोटे बदलाव दिखने लगते हैं। वह अपनी छोटी-छोटी हरकतें बदलने लगता है। कई बार लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं और जब सच उनके सामने आता है, तो वह पूरी तरह से टूट जाते हैं। ठीक इसी तरह से लड़कियों के व्यवहार में भी कुछ ऐसे पैटर्न दिखने लगते हैं, जो इस बात का संकेत होते हैं कि अब रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा। अगर आप समय रहते इन संकेतों को समझ लें, तो दिल टूटने से बचाया जा सकता है।
जब भी कोई लड़की मन से दूर होने लगती है, तो आपको सबसे पहले उसके बात करने के तरीके में बदलाव दिखाई देगा। पहले जो बातें प्यार से होती थीं, वह अब कड़वी या फिर औपचारिक लगने लगती हैं।
वहीं धीरे-धीरे रिश्तेदारों के नाम पर फोन ज्यादा बढ़ जाते हैं। साथ ही आपको हर एक कॉल को बेहद जरूरी बताया जाता है। लेकिन इसके पीछे असज वजह कुछ और होती है।
उनकी बातें अब पहले जैसी मीठी नहीं लगती हैं। छोटी-छोटी बात पर ताने मारना, बातों में चुभन महसूस होना और आपकी भावनाओं को हल्के में लेना या फिर नजरअंदाज करना। यह सब बदलते रिश्ते का संकेत होता है।
पहले जहां वह आप से देर तक या फिर घंटों बातें किया करती थीं, लेकिन अब वही कॉल 2 से 3 मिनट में खत्म कर देती हैं। चैट जल्दी बंद हो जाती है और बाद में बात करते हैं आम बात हो जाती है।
अक्सर या बार-बार समय न होने, काम में व्यस्त होने या फिर मूड न होने जैसे बहाने बनाए जाने लगते हैं। लेकिन असल में वह आपसे बात करने से बचना चाहती हैं। लेकिन वह ये बात खुलकर नहीं कहती हैं।
वह अचानक से अपना रूटीन, लाइफस्टाइल और फोन की प्राइवेसी में बदलाव लाने लगती हैं। यह छोटे-छोटे बदलाव आपको इस बात का संकेत देते हैं कि अब आपका रिश्ता खत्म हो रहा है।