Relationship Tips: पार्टनर को खोने का डर कहीं छीन न ले सुकून, Trust बढ़ाने और तनाव दूर करने के कारगर उपाय

By Ek Baat Bata | Jul 24, 2026

हर रिश्ते में प्यार के साथ लड़ाई होना या फिर उतार-चढ़ाव होना सामान्य बात है। लेकिन अगर आपके मन में पार्टनर को खोने का डर दिल में बस जाए, तो यह न सिर्फ आपके रिश्ते को खराब कर सकता है, बल्कि आपके मानसिक सेहत पर भी बुरा असर डालता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो अपने साथी को खोने से डरते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप न सिर्फ खुद पर काम कर सकते हैं, बल्कि रिश्ते को भी मजबूत बना सकते हैं।

ऐसे दूर करें पार्टनर को खोने का डर


डर को पहचानें

अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए सबसे पहले अपने डर पर काम करें। खुद से पूछें कि क्या यह डर किसी पुराने अनुभव से जुड़ा है। या फिर यह डर ओवरथिंकिंग की वजह से है। क्योंकि जब तक आप अपने डर को नहीं पहचानेंगे, तब तक आप सही तरीके से खुद पर काम नहीं कर सकेंगे।

ओवरथिंकिंग न करें

इस डर के बड़े कारणों में से एक ओवरथिंकिंग भी है। इसको रोकने के लिए गहरी सांस लेने की आदत डालें। मेडिटेशन या प्राणायाम करें और खुद पर ध्यान केंद्रित करें। माइंडफुलनेस की प्रैक्टिस से दिमाग वर्तमान पर फोकस करता है।

भरोसा है जरूरी

जब तक रिश्ते में भरोसा नहीं होगा, तब तक आपको यह डर हमेशा सताता रहेगा। इसलिए अपने रिश्ते में भरोसे को मजबूत करने के लिए खुलकर बात करना जरूरी है। अपनी भावनाओं को शेयर करें और बिना वजह शक करने से बचना चाहिए। जब आपके रिश्ते की नींव भरोसेमंद होगी, तो आपके रिलेशनशिप को कोई आसानी से नहीं तोड़ सकेगा।

मेंटल हेल्थ का रखें ध्यान

खराब खानपान, कम नींद और एक्सरसाइज की कमी इस परेशानी को बढ़ा सकती है। इसलिए खुद का ख्याल रखें। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। इसके साथ ही संतुलित और हेल्दी खाना खाएं। नियमित एक्सरसाइज भी आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है।