Relationship Trends: साथ होते हुए भी आपके साथ नहीं है पार्टनर, कहीं आप भी फबिंग के शिकार तो नहीं

By Ek Baat Bata | Sep 07, 2026

आजकल आएदिन सोशल मीडिया पर कई रिलेशनशिप टर्म्स और कई ट्रेंड्स वायरल होते रहते हैं। इनमें से एक फबिंग है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फबिंग क्या होती है। फबिंग एक नया टर्म है, लेकिन यह कोई नई चीज नहीं है। आपने नोटिस किया होगा कि जब आप किसी से बात कर रहे होते हैं, तो व्यक्ति आपके सामने होते हुए या आपसे बात करने के दौरान फोन में लगा रहता है, तो इसको फबिंग कहा जाता है। अगर आप भी रिलेशिनशिप में है और आपका पार्टनर भी हर समय फोन में लगा रहता है, तो इसको फबिंग कहते हैं। कई बार जाने-अंजाने में व्यक्ति खुद भी फबिंग कर रहा होता है।

फबिंग का रिश्ते पर असर

फबिंग की वजह से रिश्ते में व्यक्ति एक-दूसरे से दूरी महसूस करने लगता है। साथ होकर भी साथ रहने का एहसास नहीं होता है। फबिंग की वजह से लगता है पार्टनर न तो आपकी बात सुन रहा है और न सुनना चाहता है। फबिंग की वजह से दूरियां गहराने लगती हैं।

जब आप किसी से बात कर रहे होते हैं और साथ ही लगातार अपने फोन में भी किसी से बात कर रहे होते हैं। तो इसका मतलब है कि आप फबिंग कर रहे हैं।

अगर आप किसी से बैठकर बात कर रहे हैं या फिर किसी के साथ खाते-पीते हुए सबसे पहले मोबाइल निकालकर साइड में रखते हैं। या फिर फोन में आने वाले नोटिफिकेशन को बार-बार देखते हैं, तो यह भी फबिंग है।

जानें कैसे बंद करें फबिंग

फबिंग बंद करने के लिए खाने के टेबल पर फोन को न लेकर जाएं। जब आप पार्टनर या किसी अन्य से बात कर रहे हैं, तो अपना ध्यान फोन पर न लगाए रहें। जहां जरूरत न हो, वहां अपना फोन लेकर जाने या फिर फोन को जेब से निकालने से परहेज करें।

अगर आप भी फबिंग से परेशान हैं, तो इस पर आवाज भी उठा सकते हैं। फबिंग करने वाले व्यक्ति को बताएं कि उनकी यह आदत सही नहीं है और इससे आपको परेशानी हो रही है।

हालांकि यह नहीं सोचना चाहिए कि व्यक्ति जानबूझकर फबिंग कर रहा है। कई बार फबिंग एक एडिक्शन न सही बल्कि इम्पल्स आदत होती है। इसलिए सामने वाले व्यक्ति को समझाने की कोशिश करें।