Kitchen Hacks: Kitchen Sink की सफाई को आसान बनाएगा Aluminium Foil, जानिए यह viral Hacks

By Ek Baat Bata | Sep 07, 2026

किचन का इस्तेमाल रोजाना सुबह-शाम होता है। इसकी सफाई करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि अगर सफाई नहीं की जाए, तो किचन में चीटियों और कीड़ों के आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इससे किचन का लुक भी खराब नजर आता है। अक्सर लोग किचन की सफाई को सिर्फ टाइल्स और चूल्हे की सफाई समझते हैं।
 
जबकि ऐसा नहीं है, क्योंकि किचन का सिंक अक्सर गंदा रहता है। इस जगह पर दिन भर बर्तन धुले जाते हैं, सब्जियां साफ की जाती हैं। ऐसे में इस जगह पर पानी की छींटें, खाने के छोटे-छोटे टुकड़े और तेल की चिकनाई आदि काउंटरटॉप पर ही रह जाता है। जिस कारण दाग-धब्बे पड़ने लगते हैं। ऐसे में इस जगह को साफ रखने के लिए लोग फॉल पेपर का यूज करते हैं।

एल्युमीनियम फॉयल का करें यूज

रोजाना किचन के इस हिस्से को रगड़कर साफ करना किसी झंझट से कम नहीं है। लेकिन इस समस्या से बचने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का यूज कर सकती हैं। यह ट्रिक कई लोग यूज करते हैं और किचन के सिंक साफ रखते हैं। अगर इसके यूज की बात की जाए, तो सिंक के किनारे सही से एल्युमिनियम फॉयल को बिछाने से एक तरह का सुरक्षा परत बन जाएगा। जो सीधे तौर पर गंदगी को टाइल्स पर चिपकने से रोकेगी। तो आइए जानते हैं एल्युमिनियम फॉयल का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

इस हैक्स को यूज करने के लिए सबसे पहले सिंक और इसके आसपास के काउंटरटॉप को अच्छे से धोकर साफ कर लें। ध्यान रहे कि वह मौजूद पुराने दाग और चिकनाई हट जाए। अब किसी सूखे कपड़ी से सहत को अच्छे से साफ कर लें और फिर सतह को सुखा लें। क्योंकि फॉयल पेपर तभी अच्छे से लगेगी। जरूरत के हिसाब से एल्युमीनियम फॉयल का टुकड़ा लें और फिर इन हिस्सों पर बिछाएं, जहां पर गंदगी और पानी ज्यादा पड़ता है। एल्युमीनियम फॉयल को बिछाते समय हाथों को अच्छे से दबाएं, जिससे कि वह सतह पर अच्छे से लगाएं और पानी पड़ने पर न हटे।

जानें फायदा

इसके यूज से एल्युमीनियम फॉयल एक तरह की ढाल की तरह काम करेगा। बर्तन धोने के समय गिरने वाली चिकनाई को सीधे तौर पर टाइल्स और मार्बल पर गिरने से बचाएगा।

पानी की छींटे और चिकनाई एल्युमीनियम फॉयल पर रुक जाएगी, जिससे आपका किचन गंदा नहीं होगा।

वहीं बार-बार किचन साफ करने का झंझट भी नहीं रहेगा, बस फॉयल पेपर बदलना होगा।