शादी का सीजन शुरू होने वाला है और इस खास मौके पर ज्यादातर ब्राइडल महीनों पहले से शादी की शॉपिंग करना शुरूकर देती हैं। शादी में पहनने के लिए भारी-भरकम लहंगे के लेकर मेकअप, एक्सेसरीज, कलीरे और फुटवियर हर एक चीज बजट में लेना चाहती हैं। हर लड़की का यह सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखे। ऐसे में अगर आपकी भी जल्द ही शादी होने वाली है और आप शॉपिंग के लिए चांदनी चौक जा रही हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप चांदनी चौक मार्केट से 1000 रुपए के अंदर कौन-कौन सी खूबसूरत ब्राइडल एक्सेसरीज खरीद सकती हैं। 1000 के अंदर खरीदें ये खूबसूरत ब्राइडल एक्सेसरीज पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक मार्केट चांदनी चौक शादी की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है। यहां की तंग गलियों में आपको कई ऐसी शानदार ब्राइडल एक्सेसरीज मिल जाएंगी, जिनको आप 1000 रुपए से कम कीमत में खरीद सकती हैं। कुंदन और पर्ल नथ अगर आप भी अपनी शादी की शॉपिंग चांदनी चौक मार्केट से कर रही हैं, तो यहां पर मिलने वाली पर्ल और कुंदन नथ आपके लुक में चार चांग लगाने का काम करेगी। चांदनी चौक की किनारारी मार्केट और दरीबा कलां की दुकानों में आपको 300 से 500 रुपए के बीच में हैवी राजपूती, कुंदन और मराठी स्टाइल में नथ मिल जाएगी। जिसको पहनकर आपका लुक रॉयल नजर आएगा। ट्रेंडी और ट्रेडिशनल कलीरे आज के समय में कलीरे हर दुल्हन की पसंद बन चुके हैं। अगर आप भी अपनी शादी के लिए सुंदर कलीरे खरीदना चाहती हैं, तो आपको चांदनी चौक में 400 से 800 रुपए के बीच में एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले कलीरे मिल जाएंगे। सीशपट्टी और मांग टीका चांदनी चौक मार्केट से आप सीशपट्टी और डिजाइनर मांगटीका भी खरीद सकती हैं। चांदनी चौक के कटरा नील इलाके में आपको सीशपट्टी और मांग टीका के एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएंगे। यहां पर आप कुंदन, फ्लोरल और एंटीन पॉलिश वाली सीशपट्टी 400 से 700 रुपए के बीच में खरीद सकती हैं। एथनिक पोटली बैग्स अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए आप इस मार्केट से खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाले एथनिक पोटली बैग्स ले सकती हैं। यहां पर आपको 300 से 700 रुपए के बीच में ऐसे पोटली बैग्स मिल जाएंगे, जो खने में बिल्कुल बड़े मॉल्स में मिलने वाले महंगे बैग्स की तरह लगेंगे। ब्राइडल चूड़ा और कंगन सेट अगर आप कंगन सेट या फिर ब्राइडल चूड़ा लेना चाहती हैं, तो आपको चांदनी चौक की तंग गलियों में यह 500 से 1000 रुपए के बीच में आसानी से मिल जाएंगे। इनकी वैरायटी और फिनिशिंग आपको बिल्कुल महंगे शोरूम जैसी लगेगी। इन बातों का रखें ध्यान जब भी आप इस मार्केट जाएं, तो मोल-भाव जरूर करें। बहुत बड़ी और सजावटी दुकानों की बजाय तंग गलियों की छोटी दुकानों से सामना खरीदें। वहां पर आपकी चीजें सस्ते दाम में मिल जाएंगी। चांदनी चौक की दुकानें सुबह 11:00 बजे के आसपास खुलती हैं। वहीं भीड़ से बचने के लिए सुबह जल्दी या दोपहर में जाना सही रहेगा।