आजकल महिलाएं और लड़कियां बिना मेकअप के बाहर नहीं निकलती हैं। मेकअप से लुक अच्छा आता है और कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। मेकअप के लिए फाउंडेशन, ब्लश, मस्कारा, काजल, लिपस्टिक और आईलाइनर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं यह ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में काफी महंगे मिलते हैं और इनमें केमिकल्स का भी इस्तेमाल होता है। ब्लश की बात की जाए, तो इसको घर पर बिना केमिकल के भी आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। वहीं इसको बनाने में आपका ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा और 20 रुपए के अंदर आपका काम भी हो जाएगा। आप होममेड नेचुरल ब्लश को रोजाना भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको नेचुरक पिंक ग्लो मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर ब्लश बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। चुकंदर से ऐसे बनाएं नेचुरल पाउडर ब्लश अक्सर हम सभी चुकंदर को खाने में इस्तेमाल करते हैं। सलाद से लेकर जूस तक इसका इस्तेमाल अधिकतर चीजों में किया जाता है। चुकंदर का रंग नेचुरली पिंक होता है, इसलिए ब्लश के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। कैसे बनाएं ब्लश सबसे पहले चुकंदर को पतले-पतले स्लाइस में काटकर धूप में सुखा लें। अब मिक्सर में इसको पीसकर बारीक पाउडर बना लें और अब आरारोट मिलाएं। अगर आपको लाइट कलर चाहिए, तो आरारोट थोड़ा ज्यादा रखें। इस आसान तरीके से आपका नेचुरल ब्लश तैयार हो जाएगा और इसको एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। आप रोजाना इसको इस्तेमाल कर सकती हैं। Rose petals से बनाएं ब्लश गुलाब की पंखुड़ियों से नेचुरल ब्लश बनाने के लिए सबसे पहले इसकी पंखुड़ियों को अच्छे से साफ कर लें और छांव में सुखा लें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए, तो इन पंखुड़ियों को मिक्सर में पीस लें। अब इसमें आरारोट मिलाकर मिक्स करें। यह ब्लश खुशबूदार होता है और इसको सेंसिटिव स्किन पर लगाने से हल्का लगता है। गुड़हल से बनाएं देसी ब्लश सबसे पहले गुड़हल के फूलों को अच्छे से सुखा लें। अब इसको पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें थोड़ा सा आरारोट मिलाएं। यह हल्का गुलाबी से रेड टोन देता है, जो गालों पर बहुत नेचुरल लगता है। इन बातों का रखें ध्यान ध्यान रहे कि ब्लश लगाने से पहले आपका फेस साफ और ड्राई होना चाहिए। अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ब्लश को नमी से बचाकर रखें। जिससे कि ब्लश खराब न हो।