हर माता-पिता की यह कोशिश रहती है कि वह अपने बच्चे को हर वह गुण सिखाएं, तो उनको आगे चलकर एक अच्छा व्यक्ति बनाए। माता-पिता अक्सर बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन खुद उन आदतों को नहीं अपनाते हैं। जब बच्चे गलती करते हैं, तो पेरेंट्स उनको माफी मांगने के लिए बोलते हैं। लेकिन जब पेरेंट्स गलती करते हैं, तो खुद माफी मांगना जरूरी नहीं समझते हैं। लेकिन जहां जरूरत हो, वहां पर माफी मांगने से आप बच्चे के सामने हारेंगे नहीं बल्कि बच्चे से अपने रिश्ते पहले से ज्यादा बेहतर कर सकते हैं। साथ ही बच्चे को माफी का महत्व भी सिखा सकते हैं। जब गुस्से में कुछ कहा हो अगर आपने अपने बच्चे से कभी गुस्से में कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे वह दुखी हुआ हो, या उसके मन को चोट लगी हो या आपने उसको हर्ट किया हो। तो आपको बच्चे से माफी मांगनी चाहिए। गुस्सा आने का मतलब यह नहीं होता है कि आप कोई भी गलत बात बच्चे से कहें या उसकी फीलिंग्स की कद्र न करते हुए उससे माफी न मांगे। इस स्थिति में बच्चे से माफी जरूर मांगे। बच्चे पर हाथ उठाया हो अगर आपने भी कभी बच्चे पर हाथ उठाया है, या फिर उसको मारा है, तो आपको बच्चे से माफी मांगनी चाहिए। अगर आप बच्चे पर हाथ उठाने के बाद उससे माफी नहीं मांगते हैं, तो आपका यह व्यवहार बच्चे को नॉर्मल लगेगा। आगे चलकर आपका यह व्यवहार बच्चे के लिए ट्ऱॉमा एक्सपीरियंस हो सकता है। इसलिए बच्चे से माफी मांगनी जरूरी है। बच्चे पर चिल्लाना अगर आप बच्चे पर चिल्लाते हैं, उसको कुछ भला-बुरा कहते हैं या उस पर बिना गलती के चीखते हैं। तो ऐसा करने के बाद आपको बच्चे से माफी मांगनी चाहिए। अगर आप माफी नहीं मांगेंगे तो हो सकता है कि इसी तरह से बच्चा किसी और पर चिल्लाए और उससे माफी भी न मांगे। बच्चे का भरोसा तोड़ना दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा बच्चे अपने माता-पिता पर करते हैं। ऐसे में माता-पितो को बच्चे का भरोसा नहीं तोड़ना चाहिए। अगर आपने कभी गलती से या फिर जाने-अंजाने बच्चे का भरोसा तोड़ा है, तो आपको अपनी गलती मानकर माफी मांग लेना चाहिए। बच्चे से किया वादा न निभाना कई बार पेरेंट्स बच्चों से बिना कुछ सोचे-समझे वादा कर देते हैं। वादा टूटने पर बच्चे का दिल टूट जाता है और माता-पिता इसको छोटी बात को समझकर इग्नोर करने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना गलत है, आपको यह समझना चाहिए कि जो बात आपके लिए छोटी हो सकती है, लेकिन बच्चा उसका हफ्तों या महीनों से इंतजार कर रहा हो। इसलिए अगर बच्चे से किया वादा तोड़ते हैं, तो उससे माफी मांगने में झिझकें नहीं। इससे बच्चे के मन को लगी ठेस काफी हद तक कम जरूर होगी।