अधिकतर महिलाएं एक ही साड़ी को दो या तीन बार नहीं पहनती हैं। ऐसे में उनकी अलमारी में कई साड़ियां हो जाती हैं। जिनको वह पहनना तो चाहती हैं। लेकिन हर बार एक ही तरह का लुक होने की वजह से वह साड़ी को दोबारा पहनने से कतराती हैं। शादी, फंक्शन या किसी त्योहार पर एक ही साड़ी को पहनने के दौरान महिलाओं के दिमाग में यह बात जरूर आती है कि इस बार कुछ नया कैसे ट्राई किया जाए। ऐसे में अगर आपकी अलमारी में भी कोई ऐसी साड़ी है, जो आपको काफी पसंद है। लेकिन आप उसको पहनने से बच रही हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ कुछ ऐसे स्टाइलिंग टिप्स शेयर करने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप एक ही साड़ी को अलग-अलग तरीकों से पहन सकती हैं। एक साड़ी को बार-बार कैसे पहनें अक्सर सोशल मीडिया पर एक आउटफिट को पहनने के अलग-अलग तरीके वायरल होते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी साड़ी को दोबारा पहन रही हैं, लेकिन आप इसको अलग तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए ये ट्रिक्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। ब्लाउज बदलें अगर आप भी पुरानी साड़ी को ऩए अंदाज में बदलना चाहती हैं। तो सबसे पहले ब्लाउज चेंज करें। एक साड़ी को अलग-अलग ब्लाउज पहनने से इसका पूरा लुक चेंज हो सकता है। जैसे सिल्क की साड़ी के साथ आपने अगर मैचिंग ब्लाउज पहना था, तो अगली बार कंट्रास्ट कलर का ब्लाउज ट्राई करें। इसके अलावा आप फुल स्लीव, पफ स्लीव, स्लीवलेस या हाई नेक ब्लाउज चुन सकती हैं। सिंपल ब्लाउज की जगह एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज भी कैरपी कर सकती हैं। ब्लाउज का रंग और डिजाइन साड़ी के फैब्रिक और मौके के हिसाब से चुनना चाहिए। साड़ी को ड्रेप करने का तरीका अगर आप नया ब्लाउज नहीं लेना चाहती हैं, तो साड़ी पहनने के तरीके में बदलाव करना सही ऑप्शन है। साड़ी की ड्रेपिंग बदलने से उसका लुक काफी बदल सकता है। सामान्य ड्रेपिंग की जगह गुजराती स्टाइल में पल्लू आगे रख सकती हैं। वहीं खुले पल्ले की जगह प्लीट्स के साथ कंधे पर पिन कर सकती हैं। इससे आपकी साड़ी ज्यादा अट्रैक्टिव और अच्छी लगेगी। हल्की साड़ियों के साथ आप बेल्ट ड्रेपिंग ट्राई कर सकती हैं। जोकि पारंपरिक कप़ड़ों में मॉर्डन टच जोड़ती है। ज्वेलरी चेंज करें अक्सर आपने देखा होगा कि किसी ड्रेस के साथ ज्वेलरी कैरी करने पर पूरा लुक चेंज हो जाता है। ऐसे में आप ब्लाउड और ड्रेपिंग में बदलाव करने के साथ ज्वेलरी भी ट्राई करें। पिछली बार अगर आपने साड़ी के साथ झुमके और हैवी नेकलेस कैरी किया था, तो इस बार आप सिर्फ स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनें। सिल्क की साड़ी के साथ गोल्ड टोन ज्वेलरी और हल्की जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी के साथ मिनिमल ज्वेलरी अच्छी लगती है। आप चाहें तो लंबे हार, चोकर और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। साड़ी को दें मॉडर्न लुक अगर आप साड़ी को मॉर्डन लुक में पहनना चाहती हैं। तो इसके साथ छोटी जैकेट या बेल्ट स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के ऊपर से कमर पर बेल्ट लगाने से ड्रेपिंग अच्छे से सेट रहती है। साथ ही आपका लुक भी अट्रैक्टिव लगता है। इस तरह से साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडरी वाली छोटी जैकेट या लॉन्ग जैकेट को पहना जा सकता है। जैकेट का रंग और फैब्रिक साड़ी से मेल खाना चाहिए। जिससे आपका पूरा लुक अच्छा लगे। हेयरस्टाइल और मेकअप दोबारा साड़ी को पहनने के दौरान सिर्फ कपड़ों पर ध्यान देना काफी नहीं है। मेकअप और हेयरस्टाइल में बदलाव करके आप नया लुक पा सकती हैं। पिछली बार अगर आपने सॉफ्ट कर्ल्स या हाफ-अप हेयरस्टाइल किया था, तो इस बार आप बालों का जूड़ा बना सकती हैं। दिन के फंक्शन के लिए हल्का मेकअप और छोटी बिंदी अच्छी लग सकती है। तो वहीं शाम के फंक्शन के लिए स्मोकी आईज और बोल्ड लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं। कोशिश करें कि ज्वेलरी, मेकअप और साड़ी का लुक एक-दूसरे से मैच करे। ब्लाउज बदलना बेहतर है या ड्रेपिंग अगर आप भी कम मेहनत में साड़ी को नया लुक देना चाहती हैं, तो ड्रेपिंग बदलना अच्छा ऑप्शन है। इसमें बिना एक्स्ट्रा खर्च के आप बदलाव कर सकती हैं। अगर आप किसी शादी या इवेंट पर एकदम अलग अंदाज में साड़ी पहनना चाहती हैं। तो नया ब्लाउज लेना सही हो सकता है। इससे आपका लुक निखरकर आएगा, अगर आप दोनों ऑप्शन एक साथ अपनाएं।