पेट फूलना एक ऐसी समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। खानपान ठीक न हो, सही तरह से खाना न खाने या फिर अधिक खा लेने के कारण पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है। ऐसे में व्यक्ति घर में लेटकर आराम पाने की कोशिश करता है। लेकिन बाहर दिक्कत को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन तीन चीजों को खाने से ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे दूर होगी पेट की गैस अगर आपको कहीं बाहर ज्यादा खाने से पेट भारी लगता है या फिर गैस बनने लगती है। तो आप भी इन तीन चीजों को साथ खा सकते हैं। एक चुटकी अजवाइन, थोड़ी सी सौंफ और एक चुटकी काला नमक लेकर खा लें। इसके ऊपर से थोड़ा पानी पी लें। आप इन चीजों को भूनने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इस तरह से आप आसानी से ब्लोटिंग, गैस और पेट में होने वाले भारीपन की समस्या से आराम पा सकते हैं। ये नुस्खे आजमाएं अगर आप भी अक्सर पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं। तो आप हींग का पानी पी सकते हैं। इससे पेट फूलने की समस्या दूर होती है। पेट फूलने पर जीरा पानी पीना चाहिए। इससे भी आपको आराम मिल सकता है और हल्का गर्म जीरा पानी पीना चाहिए। अदरक को पानी में गर्म करके लेने या अदरक का टुकड़ा चबाने पर भी आराम मिल सकता है। दरअसल, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जोकि पेट दर्द और गैस की समस्या से राहत दिलाने में कारगर है। सौंफ का पानी पीने से यह समस्या दूर हो सकती है। सौंफ के कूलिंग गुण पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 5 से 10 मिनट वज्रासन की मुद्रा में बैठें। इससे भी गैस बाहर निकल जाती है।