Skin Care: पार्लर जैसा ग्लो अब घर पर, ट्राई करें ये आसान Coffee Facial का सुपरहिट फॉर्मूला
By Ek Baat Bata | May 29, 2026
आजकल लोग ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन केमिकल से भरे क्रीम-पाउडर लगाने से स्किन को कुछ दिन ही फायदा मिलता है। बाद में इन महंगे प्रोडक्ट्स का असर कम हो जाता है। अगर आप भी कम खर्च में अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं और इसके लिए कोई नेचुरल तरीका ढूंढ रही हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कॉफी फेशियल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप आसानी से घर पर कर सकती हैं और सुंदर और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
होममेड कॉफी फेशियल
स्टेप 1
अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो आपको कॉफी फेशियल करना चाहिए। इस फेशियल के लिए आपको कॉफी पाउडर और 2 चम्मच दही की जरूरत होगी। एक कटोरी में कॉफी पाउडर और 2 चम्मच दही को मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाकर मसाज करें।
स्टेप 2
इसके लिए आपको एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच चीनी की जरूरत पड़ेगी। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर एक चम्मच गुलाब जल या ऑलिव ऑयल भी मिला सकते हैं। इससे स्किन की हल्के हाथों से मसाज करें।
स्टेप 3
स्टेप 3 के लिए आपको कॉफी पाउडर और गेहूं के आटे को मिला लें। फिर इसमें गुलाबजल डालकर मिक्स कर लें। बस आपका पेस्ट बनकर तैयार हो गया है। आप इसको फेस पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें।