Night Skincare Routine में बिना Makeup हटाए सोना और Over Cleansing बिगाड़ सकता है चेहरा

By Ek Baat Bata | Oct 05, 2026

दिनभर धूप, पसीना, धूल और मेकअप के बाद स्किन को आराम देना जरूरी होता है। यही कारण है कि बहुत सी महिलाएं सोने से पहले फेसवॉश, सीरम और मॉइश्चराइजर जैसे प्रोडक्ट्स का यूज करती हैं। लेकिन सिर्फ स्किन केयर करना ही काफी नहीं होता है। वहीं आप स्किन केयर सही तरीके से कर रही हैं या नहीं, ये भी जरूरी होता है। वहीं कई बार ज्यादा प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल, बार-बार चेहरा धोने या रोजाना कोई न कोई नुस्खा इस्तेमाल करने से भी स्किन को भी नुकसान पहुंच सकता है।

इससे आपका चेहरा ड्राई हो सकता है और फेस पर रेडनेस बढ़ सकती है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि फेस का नेचुरल ग्लो भी कम हो जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि नाइट स्किन केयर में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

नाइट स्‍क‍िनकेयर में न करें ये गलत‍ियां

अगर आप भी थकी हुई हैं और बिना मेकअप को हटाए ही सो जाती हैं, तो यह स्किन के लिए सही नहीं माना जाता है। दिनभर का पसीना, मेकअप, तेल और गंदगी आपके फेस पर ही रह जाती है। इससे पोर्स बंद होने और पिंपल्स या फिर इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि रात में सोने से पहले फेस से मेकअप और सनस्क्रीन को अच्छे से साफ कर लें।

चेहरे को साफ करना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बार-बार फेस को धोएं या फिर जोर-जोर रगड़ें। अधिक क्लींजिंग से भी स्किन की ऊपर वाली प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान होता है। जिस कारण आपकी स्किन रूखी नजर आ सकती है। इसलिए रात में जेंटल फेस वॉश से ही चेहरा धोना चाहिए।

मार्केट वाले प्रोडक्ट्स का स्किन केयर में इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसलिए जरूरत के हिसाब से इनका इस्तेमाल करें। बिना सोचे-समझे इन प्रोडक्ट्स को लगाने से स्किन में जलन, रेडनेस और ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। वहीं अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो अधिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

वहीं कई लोगों को लगता है कि रात में मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती है, खासकर अगर स्किन ऑयली है तो। लेकिन मॉइश्चराइजर स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करती है। इसलिए स्किन केयर में से मॉइश्चराइजर को स्‍किप नहीं करना चाहिए।

कुछ महिलाएं रात में फेस पर जमा डेड स्किन को हटाने के लिए एक्सफोलिएशन करती हैं। लेकिन रोजाना इसको इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। आप सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।