सिर्फ 10 मिनट में वैसलीन की मदद से अनचाहे बालों को हटायें आसानी से

By Ek Baat Bata | Mar 31, 2020

चेहरा हर किसी को पसंद है और हर कोई सुंदर दिखने के लिए हर संभव प्रयास करता है। और आज कल लोग भी सामने वाले का दिल बाद में देखते पहले वो उसकी सुंदरता और आकर्षण को दखते हैं। और आज के दौर में तो जैसे लड़कियो में होड़ लगी हुई है एक दूसरे से ज्यादा सुंदर और आकर्षक दिखने की। लेकिन अगर लड़की के चेहरे पर बाल आते हैं तो उसके चेहरे का नूर ज्यादा अच्छा नही होता। साथ ही ज्यादा निखार और सुंदरता पाने के लिए लडकियां पार्लर जाने लगती हैं और चेहरे से बाल हटाने के अलग-अलग तरीके अपनाती है। जो काफी महंगे भी होते है। और उसके बाद चेहरे के बालों जड से खत्म कोई नही कर पाता और यह हर महीने वही पुरानी समस्या बनके आ जाती है। जिसके कारण महिलाओं और लड़कियों के सौन्दर्य को यह कम करता है। साथ ही चेहरे पर बाल होने के कारण गोरा रंग भी चेहरे का काला दिखने लगता है। लड़को के चेहरे पर बाल होना आम बात है उनको शेविंग करनी होती है और उनके चेहरे पर बाल आना उनका सम्मान माना जाता है। मगर यही बात महिलाओं के चेहरे से मिलाये तो लड़को को पसंद नहीं आता अगर उनके चेहरे या शरीर पर ज्यादा बाल हो तो उनके लिए वो लड़की या महिला ज्यादा आकर्षक नही होती। और इसी शर्मिंदगी से बचने के लिए लड़कियां और महिलाएं महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स कराती हैं। जो उनकी त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं।
 
काफ़ी लड़कियां और महिलाएं चेहरे पर वैक्स करवाती हैं ताकि उनको चेहरे के बालों से छुटकारा मिल जाए। लेकिन वैक्स करने से  चेहरे पर दाग-धब्बे होने का या जलने का बहुत ख़तरा होता है। क्योंकि चेहरे की स्किन बहुत सॉफ्ट होती है। उस पर किसी भी ट्रीटमेंट को लेने से पहले कई बार सोचना चाहिए। इसलिए आप जितना भी हार्ड कॉस्मेटिक प्रोडक्ट यूज करेंगे उसका नुकसान आपको चेहरे पर ही दिखेगा। लेकिन अब आपको परेशान या घबराने की जरुरत नही है। आपको हम कुछ घरेलु उपाय बताएंगे जिससे आपके चेहरे के अनचाहे बाल बिल्कुल हट जएँगे। ज्यातर महिलाएं बाजार में मिलने वाली हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करती हैं जो बालों को तो निकाल देता है लेकिन उसके साइड इफेक्ट स्किन पर काले दाग छोड़ देते है। तो इन सब परेशानियों से आपको घबराने की जरूरत नही है। यह घरेलू उपाय आपके बहुत कम आएगा, चहेरे के बालों को हटाने के लिए सबसे अच्छा और सरल उपाय है वेसलीन का उपयोग चेहरे पर करें। वेसलीन से सिर्फ कुछ ही मिनट में हट जएँगे चेहरे के बाल वह भी आसानी से, जी हाँ आज हम आपको बता रहे है कुछ सरल तरीका जिसके इस्तेमाल से आप मिनटों में अपने चेहरे के बालों से निजात पा सकती हैं। 
 
सामग्री:- 1.बेसन, 2.हल्दी पाउडर, 3.दूध, 4.वैसलीन
 
बस इन  चीजों से आप आसानी से अपने चहेरे के अनचाहे बाल हटा सकते हैं। एक कटोरी लें उस में बेसन का एक बड़ा चम्मच, हल्दी पाउडर का आधा छोटा चम्मच और तीन चम्मच दूध को अच्छे से मिला लें और उसके बाद थोड़ी सी  वैसलीन को सभी में अच्छी तरह से मिलाके चिकना पेस्ट बना लें।
 
1. बालों के विकास की दिशा में यह पेस्ट लागए।
2. इस पेस्ट को 10 मिनट तक लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
3. सूखने के बाद बालों की दिशा में लगे इस मास्क को उसकी विपरीत दिशा में निकालें।
4. उसके बाद अपने चेहरे को गर्म पानी से धोएं।
 
इस तरह इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाने से बहुत जल्दी और आसानी से चेहरे के बालों से आपको निजात मिल जाएगी। जो अपने होठों के ऊपरी हिस्से पर बाल निकालना चाहते हैं और ब्यूटी सैलून में पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं। उनके लिए यह रामबाण तारीक है।