Summer Hair Care: चिपचिपाहट नहीं, अब बालों को मिलेगी Perfect Shine, जानें सही तेल

By Ek Baat Bata | Jun 29, 2026

अधिकतर लोगों की चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, घने और हेल्दी हों। जिसके लिए लोग ऑयलिंग करना पसंद करते हैं। ऑयलिंग करने से बातों की जड़ों को गहराई से पोषण मिलता है और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में बालों में तेल लगाने से चिपचिपाहट महसूस होती है।
 
ऐसे में गर्मी और उमस भरे मौसम में हल्के ऑयल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह बालों की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों में बालों में कौन से हल्के ऑयल लगाए जा सकते हैं।

गर्मी में कौन से हल्के ऑयल लगाएं

गर्म और चिपचिपे मौसम में बालों के लिए सबसे अच्छे ऑयल वह होते हैं, जो चिपचिपे नहीं होते हैं और हल्के होते हैं। ऐसे ऑयल्स स्कैल्प में जल्दी एब्जॉर्ब होते हैं। जोकि बालों को भारी और ऑयली दिखाए बिना हेल्दी बनाने में सहायता करते हैं। उमस भरे मौसम में नारियल तेल, जोजोबा ऑयल और आर्गन ऑयल को लगाया जा सकता है।

जोजोबा ऑयल

जोजोबा ऑयल को अक्सर सबसे हल्के बालों के तेलों में से एक है। इसकी बनावट एक तरह से स्कैल्प के अपने नेचुरल ऑयल से मेल खाता है। यह स्कैल्प को नमी देने के साथ पोर्स को बंद नहीं करता है। वहीं यह ज्यादा चिपचिपा भी नहीं लगता है। यह तेल उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी स्कैल्प ऑयली है, डैंड्रफ की समस्या है और जिनको पसीने से जलन या दिनभर की थकान के बाद स्कैल्प पर होने वाली रेडनेस की समस्या रहती है।

आर्गन ऑयल

गर्मियों में लिए आर्गन ऑयल एक अच्छा ऑप्शन है। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर होता है। जोकि बालों के बेजानपन, रुखेपन और गर्मी से होने वाले नुकसान को कम करता है। बालों को मुलायम बनाने के साथ संभालने में भी आसान बनाता है। आमतौर पर आर्गन ऑयल बालों पर किसी तरह की चिपचिपापन नहीं छोड़ता है। यह उमस भरे मौसम में जरूरी है। कई लोग रातभर बालों में तेल की मोटी परत लगाए रहने की जगह बाल धोने से कुछ समय पहले हल्की मात्रा में नारियल तेज लगाना पसंद करते हैं।

खुशबू वाले तेलों का इस्तेमाल करने से बचें

यह तेल आपके बालों को पोषण तो देता है, लेकिन एक्स्ट्रा गंदगी और पसीने को जमा होने से रोकता है, जोकि तब हो सकता है जब लंबे समय तक तेल बालों में लगा रहे। गाढ़े तेलों या बहुत ज्यादा खुशबू वाले तेलों का इस्तेमाल उमस भरे मौसम में करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह अपनी ओर गंदगी को खींच सकते हैं और डैंड्रफ की समस्या को भी बढ़ा सकते हैं। इससे स्कैल्प पर असहजता महसूस हो सकती है।

कुछ बातों का रखें ध्यान

हल्के तेलों के साथ जब आप नियमित रूप से स्कैल्प की सफाई करती हैं, तो बाल गर्मी और मानसून में भी हेल्दी और ताजगी भरे रहते हैं। भले ही फिर इस दौरान नमी और गर्मी का माहौल क्यों न हो।