By Ek Baat Bata | Nov 10, 2026
मां बनना हर एक औरत की सबसे बड़ी ख्वाहिश और खुशी होती है। हालांकि कुछ महिलाओं को यह खुशी हासिल करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं ऐसी कई महिलाएं हैं, जिनको कंसीव करने में समस्या होती है। कंसीव न कर पाने के कारण उनको बार-बार हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि खाने की कुछ बेकार और अनहेल्दी आदतों के कारण कंसीव करना मुश्किल हो जाता है।
वहीं बहुत सी बहुत महिलाएं अनहेल्दी डाइट को फॉलो करती हैं। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन नहीं करती हैं और कहीं न कहीं यह प्रेग्नेंसी में रुकावट पैदा हो सकती है। अगर आप भी फैमिली प्लानिंग की कोशिश कर रही हैं और कंसीव करना चाहती हैं, तो हम आपको ऐसी 7 चीजों के बारे में बताना जा रहे हैं, जिनको खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। क्योंकि यह चीजें आपकी प्रेग्नेंसी में रुकावट बन सकती है।
फैमिली प्लानिंग करते समय यह सबसे जरूरी बात है कि आपको शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना है। अगर आप जल्द कंसीव करना चाहती हैं, तो आज से ही शराब से दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि यह स्पर्म काउंट को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है, जोकि आगे चलकर बच्चे के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है।
ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत चाय और कॉफी के साथ करते हैं। वहीं दिन में कई बार चाय और कॉफी पीती हैं। अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो कैफीन से दूरी बना लेनी चाहिए। या फिर इसका कम से कम सेवन करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन करने से गर्भ की म्यूकस मेंब्रेन पर बुरा असर पड़ता है। जिसके कारण से स्पर्म को एग तक पहुंचने में समस्या हो सकती है।
पैकेज्ड फूड और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स में ट्रांस फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आप कंसीव करने का प्रयास कर रही हैं, तो प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से दूरी बना लेना चाहिए।
प्रेग्नेंट होने के लिए जरूरी है कि आप रिफाइंड शुगर वाली चीजें खाना बंद कर दें। जैसे- पैकेज्ड मिठाइयां, मिठाइयां और फिजी ड्रिंक्स आदि। एक रिपोर्ट के अनुसार, रिफाइंड शुगर वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। ओव्यूलेशन डिसऑर्डर का खतरा पैदा कर सकता है।
सफेद ब्रेड और कुकीज जैसे रिफाइंड कार्ब्स वाले फूड आइटम्स को खाने से बचना चाहिए।
आर्टिफिशियल शुगर वाली खाने की चीजें ओव्यूलेशन की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। वहीं टाइप 2 डायबिटीज या दिल की बीमारी का खतरा भी पैदा हो सकता है। इसलिए मिठास के लिए आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल करने की जगह आप शहद और एगेव आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं।