Skin Care: घर पर बनाएं Fermented Rice Water, पाएं चमकदार त्वचा और मजबूत बाल

By Ek Baat Bata | Jul 11, 2026

अक्सर जब भी चावल बनाए जाते हैं, तो इसको धोकर पानी फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप चावल के पानी को स्किन और हेयर केयर में शामिल कर सकती हैं। आजकल ग्लास स्किन का ट्रेंड इतना ज्यादा बढ़ गया है कि आपने स्किन केयर में कभी न कभी तो चावल को जरूर आजमाया होगा। लेकिन इसका इस्तेमाल बालों को भी फायदा पहुंचाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों और स्किन पर चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें।

ऐसे बनाएं फर्मेन्टेड चावल का पानी

सबसे पहले चावल को 30 मिनट तक पानी में भिगोएं। फिर चावल और पानी को अलग निकाल लें। आप इस पानी को 2 से 3 दिन के लिए स्टोर कर सकती हैं, जिससे कि यह और फर्मेंटेड हो सके। इस प्रोसेस में चावल के पानी में पोषक तत्व जैसे विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एमिनो एसिड्स की मात्रा बढ़ जाती है। इससे एक और चीज बनती है, जिसका नाम पिटेरा है। इसको एक खास तरह का फर्मेंटेड यीस्ट कहा जाता है। पिटेरा की खासियत यह है कि यह स्किन में नई सेल्स बनाने में मदद करता है।

फर्मेन्टेड चावल के पानी का इस्तेमाल

स्किन और बालों की देखभाल के लिए आप फर्मेंटेड चावल के पानी का इस्तेमाल आप कई तरीकों से किया जा सकता है।

फेशियल टोनर

आपने गुलाब जल, शहद और एलोवेरा आदि को नेचुरल टोनर के रूप में इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ग्लास स्किन पाने के लिए चावल का पानी बेस्ट नेचुरल टोनर है। चावल के पानी को स्किन केयर में शामिल करने के लिए फेस वॉश करने के रूई से फेस पर लगाएं।

शैंपू से पहले हेयर केयर करें

अगर आपका भी हेयर फॉल हो रहा है या फिर बाल कमजोर हो गए हैं। तो शैंपू करने से पहले फर्मेंटेड चावल के पानी को बालों और स्कैल्प पर स्प्रे करें। इससे 15 मिनट तक सिर की मसाज करें और फिर हेयर वॉश कर लें।

एंटी एजिंग शीट मास्क बनाएं

बूढ़ी होती स्किन में फिर से जान लाने के लिए चावल के पानी का एंटी-एजिंग शीट मास्क बनाएं। इसके लिए रूई की पतली सी लेयर लें। फिर इस लेयर पर चावल का पानी डालने के बाद फेस पर 15 से 20 मिनट के लिए अप्लाई करें।

हेयर कंडीशनर

बालों को शाइनी और स्मूद बनाना है, तो शैंपू करने के बाद आप चावल के पानी को बतौर कंडीशनर यूज कर सकते हैं।