Night Skin Care Routine: महंगे Products को कहें Bye-Bye, यह देसी नुस्खा देगा शीशे जैसी चमक

By Ek Baat Bata | Mar 18, 2026

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रदूषण, धूल और तनाव की वजह से हमारी स्किन पर बुरा असर होता है। कई लोगों को टैनिंग की समस्या हो जाती है, तो कुछ लोगों के चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है। स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने के लिए लड़कियां और महिलाएं महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।
 
इन दिनों हर लड़की कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती है। ऐसे में आप भी रात को सही तरीके से स्किन को कोरियन स्टाइल में साफ कर सकती हैं। आप रात में घर का बना नेचुरल फेसवॉश इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता है और इसका कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर नेचुरल फेस वॉश बनाने और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

चावल के आटे से बना फेसवॉश

रात में हमारी स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले फेस की अच्छे से सफाई कर लेती हैं, तो हमारी स्किन हाइड्रेटेड रहती है और डेड स्किन हट जाती है। यही कारण है कि कोरियन स्किन केयर में भी माइल्ड क्लींजिंग पर ज्यादा फोकस किया जाता है। इसके लिए चावल के आटे से बना नेचुरल फेस वॉश एकदम सही रहेगा।

सामग्री

चावल का आटा- 1 चम्मच
गुलाब जल- 2 से 3 चम्मच
दूध- 1 चम्मच
शहद- 1 चम्मच

जानिए फेस वॉश बनाने और लगाने का तरीका

एक कटोरी में चावल का आटा लें और इसमें दूध और गुलाबजल मिलाएं।
फिर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
अब इसमें शहद डालकर पेस्ट बना लें।
रात में सोने से पहले चेहरे को वॉश करें।
फिर इस पेस्ट को फेस पर अप्लाई करें।
करीब 2 मिनट तक हल्के हाथों से फेस की मसाज करें।
अब ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
अब मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

फायदे

चावल का आट त्वचा की गहराई से सफाई करता है।
यह त्वचा पर जमी गंदगी को हटाने में मदद करता है।
दूध से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा सॉफ्ट होती है।
वहीं गुलाबजल से स्किन फ्रेश महसूस करती है और फेस का नेचुरल ग्लो बढ़ता है।
शहद स्किन को ड्राई होने से बचाता है और स्किन में नमी बनाए रखता है।

वहीं इस फेस वॉश का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से मुंहासों की समस्या कम हो सकती है। वहीं फेस के दाग-धब्बे हल्के नजर आने लगते हैं। इस फेस वॉश के इस्तेमाल से आपको कोरियन ग्लास स्किन जैसी ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

इतनी बार करें इस्तेमाल

बता दें कि इस नेचुरल फेस वॉश को सप्ताह में कम से कम रात के समय तीन बार जरूर इस्तेमाल करें। कुछ सप्ताह में आप पाएंगी कि आपकी स्किन मुलायम, साफ और हेल्दी नजर आएगी। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।