Festive Fashion: इन Blouse Designs के साथ अपनी Simple Saree को दें एक Glamorous Look

By Ek Baat Bata | Jul 31, 2026

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही महिलाओं में ट्रेडिशनल लुक को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वहीं सावन के महीने में हरियाली तीज और रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस खास मौके पर हर महिला सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इन खास मौके पर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। वहीं साड़ी का लुक आपके ब्लाउज के डिजाइन पर भी डिपेंड करता है।

वहीं एक डिजाइनर ब्लाउज सिंपल सी साड़ी को भी बहुत खूबसूरत बना सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको कैरी कर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

नेट बैक डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भारी भरकम कढ़ाई वाला ब्लाउज पसंद नहीं है। तो आप नेट बैक डिजाइन वाला ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इसके बैक में बारीक नेट का इस्तेमाल होता है। सिंपल साड़ी में इस ब्लाउज का लुक कमाल का लगता है।

इनवर्टेड V-कट ब्लाउज

इन दिनों यह ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। इसमें ब्लाउज के पीछे उल्ट 'V' शेप में डिजाइन होता है। आजकल मॉर्डन लहंगे और ड्रेप साड़ियों के साथ इस तरह के ब्लाउज का पेयर काफी अच्छा लगता है।

जैकेट स्टाइल ब्लाउज

त्योहारों, फंक्शन के साथ-साथ कॉरपोरेट इवेंट्स के लिए जैकेट स्टाइल ब्लाउज परफेक्ट माने जाते हैं। इसके साथ ही सिल्क और ब्रोकेड फैब्रिक में भी यह ब्लाउज साड़ी के साथ अच्छे लगते हैं।

कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज

कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज सीक्वेंस, नेट और सैटिन की साड़ियों के साथ काफी अच्छा लगता है। आमतौर पर यह ब्लाउज बॉडी फिट होता है। जिस कारण लुक एकदम निखरकर आता है।

केप स्टाइल ब्लाउज

केप स्टाइल ब्लाउज में कंधों के साथ एक ट्रांसपेरेंट फैब्रिक जुड़ा होता है। त्योहार और किसी भी फंक्शन में आप इस ब्लाउज को कैरी कर सकते हैं।