Pregnancy Care Tips: Pregnancy में Physical Activity छोड़ना और भोजन स्किप करना बच्चे के लिए नुकसानदेह

By Ek Baat Bata | Oct 28, 2026

महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। महिला के शरीर में इस दौरान कई तरह के बदलाव होते हैं। जैसे उनका वेट और ब्रेस्ट का साइज बढ़ता है, कई बार महिलाओं का वेट बढ़ता है और भूख नहीं लगती है। कई महिलाएं इन समस्याओं को देखकर घबराने लगती हैं और जाने-अंजाने में कुछ गलतियां कर देती हैं, जोकि सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हमारा शरीर प्रेग्नेंसी के दौरान कई चीजों की मांग करता है, लेकिन यह वक्त ज्यादातर महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि हर महिला अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान करती हैं।

खाना स्किप करना

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो प्रेग्नेंसी में भूख न लगना काफी आम है। हालांकि जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी समय बढ़ता है, तो अलग-अलग चीजें खाने की इच्छा बढ़ने लगती है। वहीं जिन महिलाओं को भूख नहीं लगती है, वह कुछ नहीं खातीं और खाना भी स्किप कर देती हैं। लेकिन यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रेग्नेंसी में डॉक्टर की सलाह पर पोषण लेना फायदेमंद रहता है। जिससे कि गर्भ में पलने वाले बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पोषत तत्व मिल सकें।

वेट बढ़ना

प्रेग्नेंसी में वेट बढ़ना सामान्य है। लेकिन वेट बढ़ने से कई महिलाएं घबराने लगती हैं और परेशान होने लगती हैं। लेकिन आपको यह समझना होगा कि प्रेग्नेंसी में भूख ज्यादा लगती है और हार्मोन का लेवल भी लगातार बदलता रहता है। इसलिए परेशान न हों, क्योंकि इसका आप पर और बच्चे की मानसिक सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है।

खुद से दवाई खाना

प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में कई तरह के दर्द होते हैं। मांसपेशियों में सूजन, दर्द और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समेत कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं खुद से दवा लेने लगती हैं। जोकि काफी गलत है। अगर आपको भी किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

फिजिकल एक्टिविटी

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी में लाइट फिजिकल एक्टिविटीज जरूर करना चाहिए। इससे आपकी और बच्चे दोनों की सेहत अच्छी होती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। सिगरेट, शराब या कैफीन का इस दौरान सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं प्रोसेस्ड और ज्यादा मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।