By Ek Baat Bata | Oct 26, 2026
एक रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलाने के लिए कपल का एक-दूसरे से प्यार करना जरूरी होता है। लेकिन कई बार प्यार होने, समय बिताने और एक-दूसरे के बिना रह न पाने के बाद भी कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं, जिनकी वजह से रिश्ते में प्यार ज्यादा समय तक रह नहीं पाता है और दोनों लास्ट में अलग हो जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से कपल एक-दूसरे से बेहद प्यार करने के बाद भी एक-दूसरे के लिए गलत साबित हो जाते हैं।
कई बार दो लोग एक-दूसरे से प्यार तो बहुत करते हैं। लेकिन लाइफ में उन दोनों लोगों के लक्ष्य और उम्मीदें बिल्कुल अलग होते हैं। जैसे कोई शादी और बच्चे की जिम्मेदारी चाहता है, तो वहीं दूसरा अपनी लाइफ को एंजॉय के साथ जीना पसंद करता है। इस स्थिति में दोनों में से कोई गलत नहीं होता है, लेकिन रिश्ते को बनाए रखने के लिए अगर बार-बार किसी एक को अपने सपनों या इच्छाओं से समझौता करना पड़ता है, तो वह प्यार धीरे-धीरे बोझ लगने लगता है। ऐसे में इस तरह के रिश्तों में भी दरार आने लगती है और रिश्ता टूट जाता है।
कुछ रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा होने लगता है। इस तरह के रिश्तों में एक व्यक्ति जरूरत से ज्यादा इनसिक्योर फील करने लगता है। तो वहीं दूसरा व्यक्ति हर बार पर डिफेंसिव हो जाता है और अधिक सोचने की वजह से धीरे-धीरे दूरी बनाने लगता है। बार-बार इन चीजों के होने पर रिश्ते में तनाव बढ़ जाता है और अंत में दोनों अलग हो जाते हैं। हालांकि इस तरह के रिश्तों में दोनों में से कोई गलत नहीं होता है।
कई बार धीरे-धीरे आप कुछ बोलने से पहले सोचने लगते हैं। कुछ टॉपिक पर बात करने से बचने लगते हैं और वह काम भी छोड़ देते हैं, जो आपको पसंद हैं। क्योंकि इससे उनसे बहस हो सकती है। ऐसे में समय के साथ आप रिश्ते में कंफर्टेबल होने की जगह संभलकर हर कदम रखन लगते हैं। हालांकि कोई रिश्ता पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होता है, लेकिन उस रिश्ते में आपको अपनी असली पहचान के साथ-साथ जीने की आजादी जरूर होनी चाहिए। कई बार दो लोग एक-दूसरे से सच्चा प्यार करने के बाद भी ऐसा रिश्ता बना लेते हैं, जिसमें दोनों में से कोई भी पूरी तरह से खुश या कंफर्टेबल फील नहीं करता है।