Home Decor Tips: Vertical Space और Light Colors के इस्तेमाल से छोटा कमरा दिखेगा बड़ा और खुला

By Ek Baat Bata | Oct 26, 2026

हर किसी की चाहत होती है कि उसका घर सुंदर और आलीशान दिखे। लेकिन अक्सर जगह की कमी की वजह से कई बार हम अपने मन मुताबिक सजावट नहीं कर पाते हैं। घर को महल जैसा लुक देने के लिए बड़े स्पेस से ज्यादा सही प्लानिंग जरूरी होती है। भले ही आपका घर छोटा हो, लेकिन स्मार्ट डेकोरेशन के जरिए इसको खुला और लग्जरी एहसास दिया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान और असरदार डेकोर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें ज्यादा पैसे खर्च किए बिना आप अपने कमरे का हुलिया बदल सकते हैं। साथ ही आपके छोटे से घर को शानदार महल जैसा लुक मिलेगा।

छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए इन रंगों का करें चुनाव

हमेशा छोटे कमरों के क्रीम, सफेद या पेस्टल जैसे हल्के रंगों का चयन करना चाहिए। यह रंग रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे कमरा बड़ा और खुला नजर आता है।

घर की सजावट में शीशों का महत्व

छोटे घर के लिए शीशे एक जादुई हैक है। दीवार पर एक बड़ा शीशा लगाने से देखने वाले को कमरे में ज्यादा महसूस होता है। वहीं बाहर की रोशनी टकराकर पूरे कमरे में फैलती है।

कम जगह वाले घर के लिए फर्नीचर

छोटे घर के लिए 'मल्टीपर्पज फर्नीचर' सबसे अच्छा होता है। जैसे आप सोफा कम बेड या स्टोरेज वाला पलंग रखें। इससे घर में फालतू का सामान नहीं फैलता और आपका घर की जगह भी खाली रहती है।

खिड़की पर ऐसे लगाएं पर्दे

घर को आलीशान लुक देने के लिए पर्दों को खिड़की के ठीक ऊपर लगाने की जगह छच के करीब से लटकाएं। इससे न सिर्फ दीवारें लंबी दिखती हैं, बल्कि कमरा भी महल की तरह लग्जरी फील देता है।

घर के इंटीरियर में लाइटिंग का इस्तेमाल

घर में सिर्फ एक ट्यूबलाइट के बजाय अलग-अलग कोनों में लैंप्स, वार्म लाइट्स या वॉल लाइट्स का इस्तेमाल करें। सही लाइटिंग से घर के कोनों में चमक आने के साथ घर का लुक भी आलीशान लगता है।

फर्श पर जगह की कमी को ऐसे करें मैनेज

बता दें कि सामान को जमीन पर रखने की जगह दीवारों पर रैक या फिर शेल्फ बनवाएं। वहीं वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल करने से जमीन भी खाली रहती है और आपका घर भी मॉर्डन और सलीकेदार लगता है।