Jennifer Winget के साथ विवाद की अफवाहों पर Parineeti Chopra ने दिया करारा जवाब

By Ek Baat Bata | Oct 29, 2026

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट का 'शक: ट्रस्ट नो वन' सीरीज रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर इस सीरीज की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद परिणीति और जेनिफर विंगेट के बीच अनबन की खबरों ने जोर पकड़ा। हालांकि अब परिणीति चोपड़ा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। वहीं एक्ट्रेस ने वायरल वीडियो पर रिएक्ट भी किया है। परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर अनबन की खबरों को गलत बताया है। तो आइए जानते हैं परिणीति चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।

क्या बोलीं एक्ट्रेस

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर लिखा, जेनी और मैंने पिछले दो दिन खुद को पत्रकार कहने वालों के कुछ बहुत ही 'क्रिएटिव' वीडियो देखने में बिताए हैं। और पता है क्या? असल में मजा तो आप लोगों का बन गया क्योंकि हम तो बस जोर-जोर से हंस रहे थे। ये बेतुकी बातें आपको बस मूर्ख साबित करती हैं। जेनी मेरी फेवरेट है और हमेशा रहेगी। 'शक' में भी वो मेरी फेवरेट थी और वो कितनी शानदार एक्ट्रेस है। जो लोग कुछ मिनट का फेम पाने के लिए विवाद खड़ा कर रहे हैं, उनसे मैं बस इतना ही कहूंगी कि अपनी जिंदगी में कुछ और काम करने की कोशिश क्यों नहीं करते? खैर, एंटरटेनमेंट के लिए शुक्रिया. हमें सच में थोड़ा हंसने की जरूरत थी।'

जेनिफर विंगेट ने किया रिएक्ट

इस मामले पर परिणीति चोपड़ा से पहले जेनिफर विंगेट ने भी रिएक्ट किया था। जेनिफर ने कहा था कि परिणीति के साथ उनका कोई विवाद या अनबन नहीं है। साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वीडियो में सिर्फ जश्न देखने को मिला। इस पार्टी में सीरीज में काम करने वाली सभी सितारे मौजूद थे। उन्होंने काफी एन्जॉय किया। लेकिन जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज होने लगीं, तो उन्होंने कहा कि टीम के सभी लोगों के बीच सब सही है और उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग है।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें 'शक' सीरीज की स्टारकास्ट केक काटती नजर आ रही है। इस दौरान अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आगे खड़ी हैं और जेनिफर उनके पीछे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ही जेनिफर और परिणीति के अनबन की खबरें आना शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर खूब रिएक्शन मिल रहा है। वहीं जेनिफर और परिणीति ने इस वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि दोनों के बीच सब ठीक है।