आज के समय में रूखे और बेजान बालों की समस्या बेहद आम है। वो भी तब जब मौसम उमस वाला हो। ऐसे में अगर आप ह्यूमिडिटी में बालों की अच्छी तरह से देखभाल करना चाहती हैं। तो इसके लिए आपको अच्छे हेयर केयर रूटीन की जरूरत होगी। क्योंकि बालों के रूखे और बेजान होने का एक कारण बालों का डैमेज होना भी है। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम ह्यूमिडिटी में हेयर केयर के बारे में बात करने जा रहे हैं।
माइल्ड शैंपू
हेयर केयर के लिए बहुत प्रोडक्ट होते हैं। इन प्रोडक्ट में ऐल्कोहॉल बेस्ड सॉल्यूशन वाले होते हैं। जो बालों से मॉइस्चर को खींच लेता है। यही कारण है कि बालों में रूखापन कम करने के लिए शैंपू खरीदते हैं। लेकिन शैंपू खरीदने से पहले इसके इंग्रीडिएंट्स चेक करना चाहिए। वाकई में माइल्ड शैंपू किसी जादू से कम नहीं।
कंडीशनर स्किप न करें
कंडीशनर बालों को सही पोषण देने का काम करता है। फिर चाहे आप किचन के किसी इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करें या फिर कोई प्रोडक्ट। कंडीशनर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसको स्कैल्प पर न लगाएं। क्योंकि इससे आपकी स्किन ऑयली हो सकती है।
माइक्रोफाइबर टॉवल का यूज
सूती कपड़े की तौलिया आपके बालों से नमी सोख लेती है। जिससे बाल बेजान से लगने लगते हैं। इससे बचने के लिए आप माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करना चाहिए।
हेयर मास्क का इस्तेमाल
कंडीशनर के अलावा हेयर मास्क से भी बालों को पोषण दिया जाता है। कंडीशनर रोजाना लगाया जाता है, तो सप्ताह में दो बार हेयर मास्क लगाया जाता है। अगर आप हेयर मास्क लगाना स्किप करते हैं, तो ह्यूमिडिटी में ऐसा नहीं करना चाहिए।
गर्म पानी के इस्तेमाल न करें
गर्म पानी से हेयर वॉश करने से बालों का मॉइस्चर कम होने लगता है। इसके जगह पर आप बहुत हल्का गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप ठंडे पानी से हेयर वॉश करते हैं, तो ज्यादा बेहतर है।
सिल्क का कवर करें इस्तेमाल
फ्रीजी बालों को ठीक रखने के लिए आप अपने तकिए के कवर को चेंज कर दें। सूती कपड़ा बालों में फ्रिक्शन बढ़ता है और इसकी जगह तकिए पर सिल्क का कवर लगाएं।
रेगुलर ट्रिम करना
रुखे और बेजान बालों को रेगुलर ट्रिम करना रामबाण की तरह काम कर सकता है। दो मुंहे और डैमेज बाल जल्दी फ्रीजी हो जाते हैं। ऐसे में रेगुलर ट्रिमिंग से बालों की हेल्थ अच्छी रहती है। 6 से 8 हफ्तों में एक बार ट्रिम करना सही माना जाता है।