Weight Loss Tips: बिना भूखे रहे Healthy Diet और Sleep Routine से Weight Loss करना है आसान

By Ek Baat Bata | Nov 28, 2026

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में वेट बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। घंटों बैठकर काम करना, तनाव, गलत खानपान और नींद की कमी के कारण शरीर पर बुरा असर पड़ता है। अक्सर मोटापे को लोग सिर्फ देखने के लिए अच्छा नहीं मानते हैं। लेकिन यह मोटापा कई गंभीर बीमारियों की वजह भी होता है। अक्सर लोग वेट कम करने के लिए खाना छोड़ देते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते हैं। जिस कारण उनका शरीर कमजोर हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही आदतें अपनाकर, भरपेट खाना खाकर भी आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

बढ़ता वेट बीमारियों का घर

ज्यादा वजन होने से हमारे शरीर पर कई तरह का प्रभाव पड़ता है। मोटापे की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, डायबिटीज और जोड़ों में दर्द का खतरा बढ़ जाता है। वहीं पेट और कमर पर जमी चर्बी हार्मोन असंतुलन की वजह भी बन सकती है। मोटापे की वजह से कई बार ठीक तरह से नींद भी नहीं आती है। कम नींद और अधिक तनाव से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है। जिससे फैट तेजी से जमा होता है। वहीं मोटापे का असर मेंटल हेल्थ पर भी देखने को मिलता है और हर समय थकान महसूस होती है। इसलिए समय रहते वेट कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है।

वेट लॉस के आसान तरीके

रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लेने से तनाव कम होता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।

अगर आप भी टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना खाते हैं, तो आपको इस आदत को बदलना चाहिए। खाना हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए। वहीं इससे आपका पेट भी जल्दी भरता है।

छोटी प्लेट में खाना लेने से आपका पोर्शन कंट्रोल होता है और आप ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं।

आपको अपनी डाइट में नट्स, दालें, अंडे और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इससे आपकी भूख कंट्रोल होती है और मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।

पुश-अप्स, स्क्वाट्स और हल्की वेट ट्रेनिंग से फैट बर्न तेजी से होता है और शरीर भी शेप में आता है।