Bollywood Gossip: Akshay Kumar-Akshara Singh की जोड़ी ने मचाया धमाल, 'Welcome To The Jungle' का गाना हुआ Viral
By Ek Baat Bata | May 29, 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'वेलकम टू जंगल' का हिस्सा बनकर काफी खुश है। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'घिस घिस' रिलीज हुआ है। इस गाने में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री अक्षरा सिंह नजर आई हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह बिहारी होने के बाद भी उनको अक्षय कुमार के साथ काम करने का चांस मिला। 'वेलकम टू द जंगल' में प्रतिभाशाली कलाकार हैं। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस का उनके साथ स्क्रीन शेयर करना सौभाग्य की बात है। अक्षरा ने कहा कि बिहार के लोगों के प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही आज वह इस मुकाम पर हैं।
अक्षय संग लगाया डांस का तड़का
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के नए गाने 'घिस घिस' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह के ऊर्जावान डांस मूव्स देखने को मिलते हैं। इसको विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने मिलकर गाया है। वहीं विक्रम मोंट्रोस ने इसका संगीत तैयार किया है। वहीं गाने की खासियत है कि अक्षय और अक्षरा की जोड़ी की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस काफी अच्छा है। जो गाने को अनूठा अंदाज देती है। इस गाने को बड़े दर्शक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अक्षय अपने शानदार डांस मूव्स और अपने देहाती और देसी अवतार में आकर्षक दिख रहे हैं।
अभिनेता ने शेयर किया गाना
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने को शेयर किया है। फिल्म के निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। अहमद खान द्वारा निर्देशित और फिरोज ए नाडियावाला द्वारा निर्मित यह फिर 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह लोकप्रिय फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी के रूप में पेश की गई फिल्म 'वेलकम बैक' के बाद आई है।