Bollywood में औरतों की इज्जत नहीं? Zareen Khan के अपमान पर फूटा Eijaz Khan का गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी

By Ek Baat Bata | Jul 15, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जरीन खान पैपराजी पर भड़कती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के गुस्से के वीडियो को फैंस शेयर कर रहे हैं और अभिनेत्री को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं 'बिग बॉस' फेम कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। एजाज खान ने एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए पैपराजी को खरी-खोटी सुनाई है।

एजाज खान ने किया जरीन खान को सपोर्ट

अपने इंस्टाग्राम पर एजाज खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर एजाज एक्ट्रेस जरीन के मुद्दे पर खुलकर बात करते दिख रहे हैं। वहीं पैपराजी के रवैये को गलत बताते हुए एजाज ने कहा, 'क्या हो गया है, जरीन को तुम लोग क्या बोल रहे हो। तुम अपनी मां-बहनों से ऐसी बातें करते हो क्या? तुम सब लोग ऐसे नहीं हो, लेकिन तुम में से कुछ लोग हैं, जो इस तरह की हरकतें करते हैं। जिससे सबका नाम खराब हो रहा है।'

पैप्स को सुनाई खरी-खोटी

अभिनेता ने आगे कहा कि इंस्टाग्राम व्यूज के लिए लड़कियों को तुम लोग गलत तरीके से रिकॉर्ड कर रहे हो। ऐसे करने उनका नाम खराब कर रहे हो, औरतों की इज्जत करना सीखो। जिनके साथ ये सब कर रहे हो, वह बड़ी हिरोइन हैं। तुम लोगों को शर्म नहीं आती है। जिनको दिखाने का शौक है, उनको रिकॉर्ड करो। एजाज ने कहा, अच्छा है कि उनकी बीवी कहीं नहीं जाती है। क्योंकि अगर तुमने मेरे घर वालों के साथ ऐसा किया, तो एजाज उनको कुत्तों की तरह पीटते और 6 दिन कमरे में बंद रखते। अभिनेता ने कहा, सुधर जाओ और सभी से माफी मांग लो।

एक्ट्रेस ने भी निकाली थी भड़ास

सोशल मीडिया पर एजाज खान का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। हाल ही में जरीन खान एक स्टोर लॉन्च के इवेंट पर दिखाई दी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने हाथों में एक ड्रेस पकड़ी थी। तभी कैमरों के पीछे से आवाज आई कि इसको पहनकर दिखाओ। जिस पर जरीन भड़क गईं और उन्होंने कहा कि मेरे साथ ऐसी फालतू बकवास करने की जरूरत नहीं है। तुम लोग कुछ भी बोलते हो और ये गलत है। वहीं जरीन के इस बिहेवियर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।