By Ek Baat Bata | Sep 30, 2026
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ रिश्ते ऐसे रहे हैं, जिनका जिक्र सालों साल बाद भी फैंस के बीच चर्चा में आ जाता है। कैटरीना और रणबीर का रिश्ता भी ऐसा ही था। रणबीर और कैटरीना ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बाद नहीं की, लेकिन एक दौर ऐसा भी रहा था, जब उनकी तस्वीरें और साथ में मौजूदगी सुर्खियां बनती थीं। बताया जाता है कि कैटरीना रणबीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश थीं।
कैटरीना कैफी रणबीर कपूर से प्यार करती थीं, हालांकि अब वह लगाव पहले जैसा नहीं है। क्योंकि अब कैटरीना शादीशुदा हैं और अपनी जिंदगी में खुश हैं। फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के सेट पर रणबीर और कैटरीना का प्यार परवान चढ़ा था। उस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश रहती थीं और उस दौरान कैटरीना के लिए 'रणबीर, रणबीर और रणबीर' थे।
लेकिन जब कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हुआ, तो वह दौर अभिनेत्री के लिए काफी बुरा और मुश्किल भरा था। कैटरीना कैफ इस रिश्ते से काफी ज्यादा आहत हुई थीं। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा भी खूब पसंद किया गया था। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।
आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। वहीं कपल एक बेटी के माता-पिता हैं। वहीं कैटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल से शादी की है। कैटरीना और विक्की भी एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं। दोनों अक्सर अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।