Weight Loss के लिए Calorie Deficit और पर्याप्त Sleep समेत 6 आदतें अपनाएं

By Ek Baat Bata | Nov 13, 2026

वेट लॉस के लिए कई लोग कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन बढ़ा हुआ वेट कम करना आसान नहीं होता है। खासकर तब, जब आप लगातार काम और मेहनत करते रहते हैं। लेकिन वेट फिर भी कम होने का नाम नहीं लेता है। हालांकि आप अपनी डेली रूटीन में कुछ आदतों को अपनाकर वेट लॉस के लक्ष्य की ओर बढ़ा जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसी 6 आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप लंबे समय तक फॉलो कर सकती हैं।

इन आदतों को आजमाएं

रोजाना करीब 8000 से 12,000 कदम चलना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस स्तर पर हैं। धीरे-धीरे अपने लक्ष्य को पूरा करें और यह एक बार में करने की जरूरत नहीं है। इसलिए आप इसको पूरे दिन में बांट सकते हैं। आपको रोजाना 12,000 कदम चलने की जरूरत भी नहीं है। बस आपको अपने लक्ष्य के आसपास पहुंचना है। जिसका संभव हो लगातार इस आदत पर बने रहें।

वेट लॉस के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी नहीं है। बल्कि इसको नियमित रूप से जारी रखना काफी जरूरी है। हर सप्ताह करीब 2-3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और 2-3 दिन एंड्योरेंस ट्रेनिंग को रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए कठिन या हैवी वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। इसलिए अपना क्षमता के हिसाब से एक्सरसाइज करें।

प्रोटीन मसल्स बनाने, पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराने और ताकत बढ़ाने के लिए जरूरी है। वहीं सब्जियां कई तरह का फाइबर देती हैं। फाइबर बेहतर डाइजेशन, गट हेल्थ और ब्लड शुगर को सही रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए अपनी हर मील में कुछ न कुछ प्रोटीन और सब्जी जरूर होनी चाहिए।

अनहेल्दी फैट और एक्स्ट्रा शुगर वाली चीजों को कम खाना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अपनी पसंदीदा चीजें पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। इनको कम बार और कम मात्रा में खाने से फर्क पड़ता है।

वेट लॉस के लिए कैलोरी डेफिसिट बनाए रखना बेहद जरूरी है। जिससे कभी-कभी ज्यादा क्रेविंग और भूख लग सकती है। इसलिए खाने की मात्रा और कुल सेवन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

जब आप पूरी नींद नहीं लेने हैं, तो सोच-समझकर खाने की चीज़ें चुनना और दिन भर एक्टिव रहना मुश्किल हो सकता है। इसलिए ऊपर बताई कई चीजों को लाइफस्टाइल में मुमकिन बनाने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।