Bollywood Gossip: Priyanka Chopra का बड़ा बयान, 'मुझे Career नहीं, एक Legacy बनानी थी', हॉलीवुड के स्ट्रगल पर किया खुलासा
By Ek Baat Bata | Feb 17, 2026
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। हालांकि देसी गर्ल प्रियंका के लिए यह मुकाम हासिल करना इतना आसान नहीं था। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सिर्फ अपना करियर नहीं बनाना चाहती थीं, बल्कि वह एक ऐसी लेगसी छोड़ना चाहती हैं, जिसको हर कोई याद रखे। इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्ट्रगल पर बात की है। तो आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा।
एक्ट्रेस ने स्ट्रगल पर की बात
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्ट्रगल पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने जब बॉलीवुड से हॉलीवुड में आने का मन बनाया। तो उनको कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री ने बताया कि जब अमेरिका में पीसी ने अपने करियर की शुरूआत की थी। तब भारत में वह अपने करियर में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था।
जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह सिर्फ काम नहीं करना चाहती थीं, बल्कि एक विरासत बनाना चाहती थीं। साल 2011 में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि उन्होंने महज करियर नहीं बल्कि एक लेगेसी चाहिए। अभिनेत्री ने बताया कि उनके लिए नई शुरूआत करना आसान नहीं था।
15-15 घंटे इंतजार
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उस समय इंडिया में उनका करियर ग्राफ काफी ऊपर-नीचे हो रहा था। वह अमेरिका में भी बिल्कुल नई थीं। प्रियंका ने बताया कि पहले उन्होंने छोटे रोल्स किए और कई बार उनको लंबा इंतजार भी करना पड़ा। कई बार 15-15 घंटे भी सेट पर बैठीं और शूट नहीं हो पाया। लेकिन उस समय उन्होंने खुद को संभाला और खुद को समझाया कि वह एक लंबी रेस के लिए आई हैं।
बड़ा मुकाम पाना सफलता नहीं
सक्सेस पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके लिए बड़ा मुकाम पाना सफलता पाना नहीं था, बल्कि उनके लिए सक्सेस का मतलब अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताना था। अपनी बेटी को स्कूल ले जाना और स्कूल से लाना आदि। प्रियंका चोपड़ा इस तरह के काम करना चाहती थी, जिससे वह अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को भी समय दे सकें।