Hair Fall Solution: नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, एक हफ्ते में दिखेगा जबरदस्त Result

By Ek Baat Bata | Jul 04, 2026

इन दिनों टूटते और कमजोर बाल एक आम समस्या बन चुके हैं। हर कोई टूटते बालों से परेशान है। हालांकि हेयर फॉल रोकने के लिए मार्केट में तमाम प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन इन महंगे प्रोडक्ट्स की जगह आप अगर घरेलू नुस्खों से बालों की हेल्थ ठीक करना चाहती हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, ऐसी कई चीजें हैं, जिनको नारियल तेल में मिलाकर लगाने से आपका हेयर ग्रोथ तेजी से होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि नारियल में किन चीजों को मिलाकर लगाने से हेयर ग्रोथ तेजी से हो सकता है।

हेयर ग्रोथ के लिए नारियल तेल में मिलाएं ये चीजें 

अगर आप नारियल के तेल में सही इंग्रीडिएंट्स को मिलाएं, तो इससे मिलने वाले फायदे दोगुने हो जाते हैं। नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और जड़ों से मजबूत बनाता है। वहीं नारियल तेल के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाते हैं।

नारियल तेल और एलोवेरा 

स्कैल्प को खुजली या जलन से आराम देने में एलोवेरा जेल मदद करता है। वहीं इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। वहीं एलोवेरा को नारियल तेल में मिलाकर बालों में लगाने से यह डैमेज बालों को रिपेयर करता है।

ऐसे लगाएं

2 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें।

इसके बाद इसको स्कैल्प पर लगाएं।

वहीं करीब 45 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश कर लें।

नारियल तेल और कैस्टर ऑयल

बता दें कि कैस्टर ऑयल में रिसिनोइक एसिड पाया जाता है। जो स्कैल्प के ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। अगर कैस्टर ऑयल को नारियल तेल में मिलाया जाता है, तो कैस्टर ऑयल स्कैल्प में अच्छे से अवशोषित होता है।

ऐसे लगाएं

2 चम्मच नारियल के तेल में बराबर मात्रा में कैस्टर ऑयल लगाएं।

अब इससे स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें।

फिर 2 घंटे बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लें।

नारियल तेल और प्याज का रस

बालों में प्याज का रस लगाना हेयर ग्रोथ का असरदार नुस्खा है। प्याज में मौजूद सल्फर कोलेजन प्रोडक्शन की भूमिका निभाता है। वहीं इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाकर हेयर ग्रोथ करता है।

ऐसे लगाएं

2 चम्मच नारियल के तेल में प्याज का रस बराबर मात्रा में लगाएं।

इसको स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

फिर 1 घंटे में माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।

आप सप्ताह में 2 बार यह नुस्खा अपना सकती हैं।