छोटी उम्र में ही माँ बन गई थीं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस, इस एक्ट्रेस ने महज 17 साल की उम्र में दिया था बेटी को जन्म

By Ek Baat Bata | Sep 01, 2020

आज बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने 30 की उम्र पार होने के बाद भी अभी तक शादी नहीं की है। वहीं एक वक्त था जब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस ने ना सिर्फ छोटी उम्र में शादी कर ली थी बल्कि माँ भी बन गई थीं। इस लिस्ट में डिंपल कपाड़िया, नीतू सिंह और शर्मिला टैगोर जैसी मशहूर अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल है। अपने जमाने में ये सभी अदाकराएँ अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। इनमें से कुछ ने तो अपने शानदार फिल्मी करियर को पीछे छोड़कर शादी की थी तो कुछ माँ बनने के बाद बड़े पर्दे पर छाई रहीं। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो बहुत कम उम्र में माँ बन गई थीं - 

डिंपल कपाड़िया
 बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने महज 16 साल की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म बॉबी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। शायद कम लोग ही यह जानते होंगे कि डिंपल ने बहुत कम उम्र में ही माँ बन गई थी। दरअसल, बॉलीवुड में काम करने के दौरान डिंपल को राजेश खन्ना से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी कर ली थी। डिंपल ने 17 साल की उम्र में ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था।

नीतू सिंह
 एक्ट्रेस नीतू सिंह का नाम 70 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना जैसे कई बड़े एक्टर्स  के साथ काम किया था। नीतू और ऋषि कपूर ने साथ में कई फिल्में की थी और इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। जिस समय ऋषि और नीतू की शादी हुई थी, तब नीतू अपने करियर के टॉप पर थीं। शादी के बाद नीतू ने फिल्मों की बजाय अपने परिवार को अहमियत दी। नीतू ने 22 साल की उम्र में अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर को जन्म दिया था।  

शर्मिला टैगोर
 एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं। शर्मिला ने मशहूर भारतीय बल्लेबाज नवाब पटौदी से शादी कर ली थी। शादी के लिए शर्मिला ने अपना धर्म भी बदला था जिसके बाद उन्होंने अपना नाम आएशा सुल्तान रखा था। शर्मिला ने महज 25 साल की उम्र में अपने बड़े बेटे एक्टर सैफ अली खान को जन्म दिया था। 

बबीता कपूर
 एक्ट्रेस बबीता की शादी बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान में हुई है। बबीता ने दिग्गज अभिनेता राज कपूर के छोटे भाई, बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर से शादी की है। बबीता ने जब अपनी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर को जन्म दिया था तब उनकी उम्र 26 साल थी। 

भाग्यश्री
 बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने फिल्म मैंने प्यार किया से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रोल में सलमान खान थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। लेकिन पहली फिल्म के बाद भाग्यश्री की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पाई। भाग्यश्री ने महज 19 साल की उम्र हिमालय दासानी से शादी कर ली थी और आज उनके दो बच्चे हैं।