Balcony Garden में 12 से 15 इंच के गमले में लगाएं Neem का पौधा, तैयार करें सही Potting Mix

By Ek Baat Bata | Sep 23, 2026

नीम का पौधा आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है और इसको घर पर लगाया जा सकता है। नीम के पौधे का हर एक हिस्सा शरीर को किसी न किसी तरह से फायदा देता है। नीम की पत्तियों का जूस, फेस पैक और हेयर मास्क बनाया जा सकता है। वहीं इसके तने से दांत साफ कर सकते हैं और फल और फूल को भी उपयोग में लाया जाता है। ऐसे में आप भी अपने गार्डन या बालकनी में नीम का पौधा लगा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर नीम का पौधा लगाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।


पौधा लगाने का तरीका

आपको पहले यह समझना होगा कि आपको घर पर नीम का पौधा कैसे लगाना है। आप बीजों से, तने को काटकर या फिर नर्सरी से छोटा पौधा खरीदकर घर पर लगा सकते हैं। पौधे को लगाने के लिए अच्छी क्वालिटी की मिट्टी या पॉटिंग मिक्स, कटिंग, नीम के बीज या फिर बेसिक गार्डनिंग टूल्स, पौधा और एक गमले की जरूरत होगी।

गमले में लगाएं नीम का पौधा

सबसे पहले 12 से 15 इंच का गमला लें और उसमें नीचे छेद बना लें। गमले में गार्डन की मिट्टी, रेत और कम्पोस्ट को बराबर मात्रा में मिला लें। गमले के 3/4 हिस्से में इसको पॉटिंग मिक्स को डालें। अब इसमें नीम की कटिंग या फिर पौधे को डालें और फिर इसके ऊपर से थोड़ी मिट्टी डालकर पानी भर दें। इस गमले को इंडायरेक्ट सनलाइट में रकें और जब नई ग्रोथ आने लगे, तो सीधी धूप लगाएं।

बीज से लगाएं नीम का पौधा

ताजे और अच्छे नीम के बीज खरीदें, क्योंकि इसके बीज 10 से 12 दिनों तक ही अच्छे रहते हैं। इन सीड्स को हाथों पर या फिर किसी सतह पर हल्के से मसलकर इसका ऊपरी पल्प हटा लें। इन सफेद बीजों को धोकर कुछ घंटों तक छांव में सुखाने के लिए रख दें। फिर मिट्टी में एक इंच की गहराई में बीजों को डालें और फिर ऊपर से मिट्टी डाल दें। जहां बीज लगाए हैं, वहां पर पानी डालें, लेकिन इसको पूरी तरह से पानी से न भरें। वहीं अगर आप इसकी अच्छे से देखरेख करते हैं, तो बीज 1 से 2 सप्ताह में ही अंकुरित होने लगता है।

नीम में पानी कैसे डालें

नए नीम के पौधे को गर्मियों में 2 से 3 दिनों में पानी देना चाहिए। सर्दियों में सप्ताह में एक बार इसमें पानी डाल सकती हैं। बड़े पौधे में गर्मियों में सप्ताह में 1 बार और गर्मियों में 10 से 14 दिनों में पानी डालना चाहिए।