By Ek Baat Bata | Nov 04, 2026
दीपावली के पर्व में बस अब कुछ दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में इस पर्व की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। लोग पहले से ही दिवाली के लिए नए कपड़े खरीद लेते हैं। अगर आपके घर में भी एक छोटी बच्ची है, तो उसको भी दिवाली पर कपड़े दिलाने की टेंशन होगी कि आप अपनी बच्ची को क्या पहनाएं, जिसमें वह सुंदर लगने के साथ कंफर्टेबल फील करे। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए दिवाली आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो 2026 के ये 5 लेटेस्ट ट्रेंड आपकी मदद करेंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम बताने जा रहे हैं कि आप अपनी बेटी के लिए कौन से आउटफिट्स ले सकती हैं।
फ्रॉक हमेशा से छोटी बच्चियों के लिए पहली पसंद है और यह काफी सुंदर भी लगती है। वहीं इस बार आप भी अपनी बेटी के लिए नेट और ऑर्गेंजा वाली फ्रॉक लें। पिंक, पीच, गोल्डन और रेड कलर की गोटा-पट्टी वाली फ्रॉक में आपकी बेटी एकदम गुड़िया जैसी लगेगी। इसकें बच्ची कंफर्टेबल भी महसूस करेगी।
अगर आप भी अपने बेटी को फेस्टिव वाइब देना चाहती हैं। तो लहंगा चोली से बढ़िया आउटफिट कोई नहीं है। आप बंधेज प्रिंट और मिरर वर्क वाला लहंगा अपनी बेटी को पहना सकती हैं। छोटी बच्ची के लिए लाइट वेट लहंगा लें, जिससे कि वह आराम से चल सके।
इस दिवाली आप अपनी बेटी को शरारा दिला सकते हैं। यह सिर्फ बड़ों के लिए नहीं बल्कि बच्चियों पर भी काफी सुंदर लगता है। इस बार सिल्क और जॉर्जेट फैब्रिक की शॉर्ट कुर्ती और फ्लेयर्ड शरारा खरीदें। यह आपकी बेटी पर काफी ज्यादा अच्छा लगेगा।
इसके अलावा पेरेंट्स अपनी राजकुमारी के लिए जंपसूट भी ले सकते हैं। दिवाली के मौके पर एथनिक जंपसूट एकदम परफेक्ट रहेगा और इसको पहचानना भी आसान है। वहीं बच्चियां इसको पहनकर आराम से एंजॉय कर सकती हैं।
यह उन पेरेंट्स के लिए अचछा ऑप्शन है, जो वेस्टर्न कट के साथ इंडियन टच चाहते हैं। धोती स्टाइल पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती या जैकेट वाले सूट में आपकी बेटी सबसे सुंदर लगेगी। वहीं इसको दीपावली के पर्व के अलावा भाईदूज पर भी पहना जा सकता है।
पेरेंट्स इस साल सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि कंफर्ट को भी प्राथमिकता दें। बच्चों के लिए ऐसे कपड़े लें, जिसमें उनको खुजली और पसीना न आए।
बच्ची के लिए बहुत ज्यादा हैवी लहंगा या शरारा न लें। इसमें बच्ची परेशान हो जाएगी।
हमेशा कपड़ा सॉफ्ट और कॉटन लाइनिंग वाला लें।
दीपावली पर दियों के पास जाते हुए बच्चों का ध्यान रखें। क्योंकि नेट वाले कपड़े जल्दी आग पकड़ते हैं।
जूते की जगह सॉफ्ट जूती या फिर मोजे पहनें।