Diwali Decoration: कम बजट में घर की सजावट के लिए पुराने दीयों से बनाएं सुंदर DIY Wall Hanging

By Ek Baat Bata | Nov 02, 2026

दीपावली का पर्व आने में अब कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में लोगों ने अपने घरों की सफाई करना शुरूकर दी है। ऐसे में अगर आपको भी घर की सफाई में पुराने दिए मिले हैं, तो इनको फेंकने की जगह घर के लिए एक शानदार और खूबसूरत सी वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। बस इसको बनाने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी करने की जरूरत होगी। इसमे खर्चा भी कम होगा और घर की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दियों से वॉल हैंगिंग बनाने का तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

दियों में करें छेद

वॉल हैंगिंग को बनाने के लिए बड़े और छोटे मिट्टी के दिए लें। सभी दीयों के बीच का सेंटर मार्कर से मार्क करें। फिर दिए के अंदर दो क्रॉस लाइन खींचे। अब जहां पर दोनों लाइनें मिलेंगी, वह सेंटर पॉइंट होगा। आसानी से दियों में छेद करने के लिए आप दिए के बीच वाले हिस्से में पानी डालकर 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे दिए की मिट्टी मुलायम हो जाएगी। फिर कैंची या कील की मदद से धीरे-धीरे दिए में छेद बनाएं।

दियों को दें नया रंग

दियों में छेद होने के बाद दियों पर पेंटिंग का काम करें। इसके लिए एक्रेलिक या ऑयल पेंट दोनों का यूज करें। पहले दियों पर सफेद रंग का बेस करें। फिर बेस सूखने के बाद लाल, पीला, नीला, हरा या अपनी पसंद के रंग से डिजाइन बनाएं। अगर हाथ से पेंट करना मुश्किल है, तो 3D आउटलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे दियों पर बना डिजाइन ज्यादा अच्छा लगेगा। वहीं डेकोरेशन के लिए स्टोन, मिरर, मोती, लेस या पुराने आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे बनाएं वॉल हैंगिंग

जब सभी दीपक अच्छे से सूख जाएं, तो एक मजबूत धागे में हर दिए को अलग-अलग लंबाई वाले धागों में पिराएं। धागे में मोती या फिर बेल लगाकर इसको ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसके बाद एक बड़े दीपक को बेस की तरह इस्तेमाल करें। अगर इसमें साइड से छेद करना संभव नहीं है, तो इसकी शेप का एक मजबूत कार्डबोर्ड काटें। फिर उस पर 8 बराबर दूरी वाले पॉइंट बनाकर इनमें छेद करें। इसके बाद सभी धागों को इनमें फिक्स कर दें। अब कार्डबोर्ड को बड़े दिए के अंदर ग्लू की सहायता से चिपाएं। फिर ऊपर के हिस्से में मजबूत गांठ लगाकर वॉल हैंगिंग में टांगे।