Mehendi Stain Removal: सफेद कपड़ों से नहीं छूट रहा Mehndi Stain तो अपनाएं सिरके का यह आसान नुस्खा

By Ek Baat Bata | Oct 30, 2026

किसी भी तीज या पर्व के मौके पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि इसको शुभता का भी प्रतीक माना जाता है। हालांकि कई बार मेहंदी का दाग कपड़ों या फिर हाथों के अलावा अन्य जगह की स्किन पर लग जाता है। खासकर जब मेहंदी का रंग हल्के या सफेद कपड़े पर लग जाता है, तो इसको छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कपड़ों से मेहंदी के दाग साफ करने का एक असरदार नुस्खा बताने जा रहे हैं।

कपड़ों पर मेहंदी लगने पर क्या करें

अगर आपके कपड़ों पर मेहंदी लग गई है, तो सबसे पहले इसको कपड़े या टिश्यू पेपर की मदद से हटा लें। दाग को जोर से न रगड़ें। इससे मेहंदी कपड़े के रेशों में ज्यादा अंदर तक जा सकती है।

अब कपड़े पर जिस जगह पर मेहंदी लग गई है, वहां पर 2-3 बड़े चम्मच सफेद सिरका डालें और 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

1 घंटे बाद नॉर्मल डिटर्जेंट से कपड़ा धो लें। इतना करने से मेहंदी का दाग कपड़ों से पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

स्किन पर मेहंदी लगने पर क्या करें

कई बार हम मेहंदी लगाने के बाद सो जाते हैं। ऐसे में हाथों के अलावा फेस पर भी मेहंदी लग जाती है। अगर गलते से हाथों की बजाय आपके फेस या कहीं और स्किन पर मेहंदी लग जाती हैस तो इसके लिए एक कॉटन पैड लें। अब इस पर थोड़ा सा रिमूवर लगाएं और जहां पर मेहंदी लगी है, वहां पर हल्के हाथों से साफ करें।

इस दौरान ध्यान रखें कि आपको ज्यादा तेज स्किन नहीं रगड़नी है। इससे आपकी स्किन छिल सकती है या फिर स्किन में जलन हो सकती है। कॉटन पैड से धीरे-धीरे पोछते हुए मेहंदी को साफ करना चाहिए। इन आसान से हैक्स की मदद से आप कपड़े या त्वचा पर लगे मेहंदी के निशान को साफ कर सकती हैं।