By Ek Baat Bata | Nov 03, 2026
अक्सर लोगों को यह शिकायत रहती है कि वह रोजाना जिम करते हैं, घंटों वर्कआउट करते हैं और इसके बाद भी उनको वेट लॉस नहीं हो रहा है। या तो वेट जितना था उतना ही है या फिर वेट और बढ़ गया है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर आपसे कहां पर गलती हो रही है। वेट कम करने के लिए सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं होता है। सिर्फ वर्कआउट से ही वेट लॉस नहीं होगा, बल्कि वेट लॉस के लिए आपको कुछ चीजों पर ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप वक्त रहते सुधार सकते हैं। जिससे कि आपकी मेहनत खराब न हो और आप भी फिट रहें।
अक्सर जिम में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो वेट लॉस के लिए हैवी वर्कआउट करते हैं, लेकिन जिम से बाहर आते ही फास्ट फूड, चिकन फ्राई, मीठा और अनहेल्दी चीजों को खाने लगते हैं। ऐसे में एक्सरसाइज के बाद अच्छी खासी कैलोरी बर्न हो जाती है, लेकिन इस फिर तरह के खाने की वजह से आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
हैवी वर्कआउट के बाद भूख लगना आम बात है। लेकिन इस भूख को मिटाने के लिए जरूरत से ज्यादा न खाएं। इससे आपकी मेहनत पर असर पड़ेगा। इसलिए फिट रहने के लिए अपने डायटीशियन की सलाह पर खाना-पीना सेट करें। जिससे कि शरीर को जरूरत के हिसाब से पोषण मिले और वेट भी कंट्रोल में रहे।
अगर आप भी वेट लॉस के लिए सिर्फ जिम के भरोसे बैठे हैं, तो इतना करना काफी नहीं है। आज के समय में लोगों को घंटों तक बैठकर काम करना आम है। इस कारण तोंद निकल आता है। इसलिए आप जिम के साथ दिन के बाकी हिस्से में भी एक्टिव रहें और छोटे-मोटे एक्सरसाइज करते रहें।
शरीर को फिट रखने के लिए नींद लेना जरूरी है। वेट लॉस के लिए लोग एक्सरसाइज और डाइट पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर नींद को नजरअंदाज कर देते हैं। देर रात तक जागने से आपका पूरा डेली रूटीन खराब हो सकता है।
आपने देखा होगा कि जो लोग जिम करते हैं, वह अक्सर सप्ताह में एक या दो बार चीट डे बोलकर बाहर का तला-भुना और मसालेदार खाते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि वह सप्ताह भर में जितना मेहनत करते हैं, वह उनकी इस एक गलती की वजह से बर्बाद हो सकता है और वेट भी पहले से ज्यादा बढ़ सकता है।
वेट लॉस के लिए सबसे पहले डायटिशियन की सलाह लें। क्योंकि डायटिशियन आपके शरीर और हेल्थ के हिसाब से वेट लॉस का सही तरीका बताएंगे। लोग अक्सर डाइटिंग के नाम पर खाना स्किप कर देते हैं, जोकि गलत है। इसलिए बेहतर है कि वेट कम करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।