Diwali Special Lights: Interior Designers की पसंद बनी Magnetic Track Lights घर को मिलेगा लग्जरी लुक

By Ek Baat Bata | Nov 05, 2026

दीपावली का पर्व खुशियां और नई चमक लेकर आता है। अक्सर लोग इस दौरान घर की सजावट में महंगे शोपीस और वॉल आर्ट पर ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर सही लाइटिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि इंटीरियर डिजाइनर्स की मानें, तो साधारण घर को रॉयल और लग्जरी दिखाने के लिए सीलिंग की सही लाइटिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में आप भी इस दिवाली अपने आशियाने को एलिगेंट और मॉर्डन लुक देने के लिए आप दो खास लाइट्स को घर में लगा सकते हैं।

यह दो लाइट्स स्लिम मैग्नेटिक ट्रैक लाइट्स' और 'सीओबी लाइट्स' हैं। गन ब्लैक और रोज गोल्ड जैसी प्रीमियम फिनिश में आने वाली यह लाइट्स जलती रहें, या फिर बंद रहें। आपकी छत हमेशा क्लासी लगेगी।

स्लिम मैग्नेटिक ट्रैक लाइट्स

इंटीरियर डिजाइनर घर को मॉडर्न और साफ-सुथरा लुक देने के लिए सामान्य लाइट्स की जगह स्लिम मैग्नेटिक ट्रैक लाइट्स लगवाते हैं। ये सीलिंग में एक पतले और स्टाइलिश ट्रैक के रूप में सेट हो जाती हैं। इनका डिजाइन इतना मॉर्डन होता है कि ये छत को बिना भारी दिखाए पूरे कमरे को एक रॉयल और प्रीमियम लुक देती हैं।

फोल्ड, स्पॉट, ग्रिल और लीनियर लाइट्स का कॉम्बिनेशन

मैग्नेटिक ट्रैक लाइट्स की सबसे अच्छी खासियत यह होती है कि इसमें अलग-अलग तरह की लाइट्स को अपनी जरूरत के हिसाब से जोड़ा जा सकता है।

स्पॉट और फोल्ड लाइट्स का इस्तेमाल दीवारों पर लगी पेंटिंग्स या वॉल आर्ट को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है।

ग्रिल व लीनियर लाइट का इस्तेमाल फर्श और कमरे के बड़े हिस्से को समान रोशनी देने के लिए किया जाता है।

​इन सभी के कॉम्बिनेशन से आप अपने रूम में अलग-अलग 'लाइट थीम्स' जैसे- ब्राइट, वॉर्म या डिम मूड आसानी से बना सकते हैं।

सीओबी लाइट्स के साथ होती है लेयरिंग

कमरे की लाइटिंग को अधिक अच्छा बनाने के लिए मैग्नेटिक लाइट्स को COB लाइट्स के साथ लेयर किया जाता है। इस तकनीक से कमरे के हर कोने में रोशनी होती है। इस तरह से कहीं ज्यादा तेज या आंखों में चुभने वाली लाइट नहीं लगती है।

फिनिश और रिफ्लेक्टर्स के मिलते हैं ऑप्शन

अक्सर नॉर्मल लाइट्स बंद होने के बाद छत बोरिंग दिखती है। लेकिन COB लाइट्स में इंटीरियर की थीम के हिसाब से गन ब्लैक और रोज गोल्ड जैसी प्रीमियम फिनिश वाले रिफ्लेक्टर्स मिलते हैं। इससे कमरे का लुक अट्रैक्टिव और एलिगेंट लगता है।

सीलिंग दिखेगी प्रीमियम

इन मॉर्डन लाइट्स की एक खासियत यह भी है कि लाइट्स जल रही हों या बंद हों। तो आपकी सीलिंग हमेशा लग्जरी और खूबसूरत दिखेगी। स्लिम ट्रैक डिज़ाइन और सुंदर रिफ्लेक्टर्स की वजह से दिन में भी छत एक इंटीरियर डिजाइनर-क्यूरेटेड स्पेस जैसी नजर आती है।

दिवाली पर ऐसे लाइटिंग के फायदे

दीपावली के पर्व पर यह यह लाइटिंग आपके घर के रंगोली, सजावटी सामान और फर्नीचर की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। कम बिजली की खपत और टिकाऊपन के साथ-साथ यह 2 लाइट कॉम्बिनेशन आपके घर को हर फेस्टिवल और खास मौके पर शानदार लुक देने का काम करता है।